Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा का है अभाव
    Breaking News बिहार

    राजनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा का है अभाव

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रदीप कुमार नायक की रिपोर्ट
    राजनगर ,मधुबनी : जयनगर -दरभंगा रेल खंड के राजनगर रेलवे स्टेशन स्थित पानी टंकी करीब दो दशक से बन्द पड़ी है!फलत :इस भीषण गर्मी में यात्रियों कों पेयजल के लिए चापाकल चलाना पड़ता है!राजनगर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन एक हजार से ज़्यादा यात्री टिकट कटाकर यात्रा करते है, इससे रेलवे कों प्रतिदिन करीब डेढ़ से दो लाख रूपये की आय हो रही है!किन्तु पुरे रेलवे परिसर में सिर्फ एक चापाकल है!जहाँ दिनभर पेयजल के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रहती है!खासकर ट्रेनों के आगमन पर यात्री इस गर्मी में वाटर बोतल लेकर चापाकल पर दौड़ पड़ते है!जबकि जलापूर्ति करीब 25 साल से बन्द है!रेलवे ने उसे चालू करने का कोई प्रयास अभी तक नहीं किया है!रेलवे स्टेशन का टेलीफ़ोन नंबर भी ख़राब पड़ा है!यहाँ टेलीफोन द्वारा सूचना देने की व्यवस्था भी नहीं है!स्टेशन परिसर में न तों प्रयाप्त शेड है न चापाकल!फलत :यात्रियों कों इस गर्मी में काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है!

    इस रेल खंड में रेल गाड़ियों की संख्या काफ़ी कम होने के बावजूद यहाँ से रेलवे कों अच्छी आय होती है!यह रेलवे नेपाल से सटे होने के कारण और लौकहा, लदनीया, लौकही, बाबूबरही, खुतौना, फूलपरास जैसे क्षेत्रों का एक मात्र रेलवे स्टेशन भी राजनगर ही है!इसके बाद भी रेल विभाग के अनदेखी के कारण इस रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है!अमान परिवर्तन के क्रम में नयी रेल पटरी बिछाये जाने के बाद प्लेटफार्म की चौडाई और ऊचाई काफ़ी कम हो गई है!जिसके कारण प्लेटफार्म यात्रियों कों ट्रैन में चढने और उतरने में काफ़ी दिक्क़त होती है!कभी -कभी तों यात्री ट्रैन से गिर कर दुर्घटना के शिकार हो जाते है! ट्रैन के आने के बाद ट्रेन से उतरने वाले तथा चढने वाले यात्रियों के बीच टकराने की नौबत आम बात हो गई है!इस क्रमे कई यात्री ट्रेन पर सवार होने से वंचित हो जाते है!यहाँ का प्रतीक्षालय भवन भी काफ़ी छोटा है जहाँ पंखे की व्यवस्था भी प्रयाप्त नहीं है!इस परिसर में सफाई का भी घोर अभाव देखा जा सकता है!रेलवे के कई भूमि अतिक्रमण का शिकार होकर रह गया है!कई लोगों ने रेलवे के भूमि में जबरदस्ती दुकान खोल लिया है, जहाँ सड़क पर यात्रिओ कों आने जाने में भी काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर:मणिपुर की घटना की निंदा करते हुए महागठबंधन इंडिया के बैनर तले महागठबंधन के तमाम सहयोगी पार्टियों द्वारा जिले के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन
    Next Article बिहार में जारी रहेगी जातीय जनगणना, पटना हाईकोर्ट में नीतीश सरकार की बड़ी जीत

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.