Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेघौल पंचायत में पेयजल के लिए हाहाकार, पम्प संचालकों ने ठप किया पेयजलापूर्ति कार्यमेघौल पंचायत में पेयजल के लिए हाहाकार, पम्प संचालकों ने ठप किया पेयजलापूर्ति कार्य
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    मेघौल पंचायत में पेयजल के लिए हाहाकार, पम्प संचालकों ने ठप किया पेयजलापूर्ति कार्यमेघौल पंचायत में पेयजल के लिए हाहाकार, पम्प संचालकों ने ठप किया पेयजलापूर्ति कार्य

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खोदावंदपुर,बेगुसराय:मेघौल पंचायत के कुल 14 वार्डों के सैकड़ों परिवारों में पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है। मुख्यमंत्री नल जल योजना से जुड़े पम्प संचालकों ने मंगलवार की सुबह से ही पेयजलापूर्ति कार्य ठप कर दिया है। पीने एवं अन्य कार्यों के लिए पानी नहीं मिलने से इस पंचायत के लोगों के समक्ष भीषण संकट खड़ा हो गया है। लोग पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं।
    क्या है मामला
    प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नल जल योजना के पम्प संचालकों ने अपनी बकायी पारिश्रमिक राशि के भुगतान की मांग को पेयजलापूर्ति बन्द कर दिया है। जिससे मेघौल पंचायत के बिदुलिया,मेघौल एवं मलमल्ला गांव के लोग पानी के लिए दर दर भटक रहे हैं। मुख्यमंत्री नल जल योजना से जुड़े पम्प संचालकों कन्हैया दास,राजाराम महतो,शुभम कुमार,गोविंद प्रसाद सिंह,धीरज कुमार,सानिया कुमारी,सौरभ कुमार ,प्रमोद कुमार,राजेश कुमार,जागो पासवान,संतोष कुमार
    ,इन्द्रकांत मिश्र,चंदन कुमार सिंह,विनय कुमार,गुंजन कुमारी,राम शंकर महतो,मानस कुमार एवं राजा कुमार ने बताया कि वे लोग वर्ष 2020 में अपनी जमीन देकर मुख्यमंत्री नल जल योजना में नलकूप एवं पानी टँकी निर्माण में सहयोग किया था। इसके एवज में उनलोगों को 3 हजार रुपया मासिक पारिश्रमिक राशि पर पम्प संचालन का कार्य सौंपा गया था। तब से वेलोग नियमित रूप से सुबह और शाम के समय पम्प चलाकर अपने अपने वार्ड क्षेत्र के सभी परिवारों को पेयजल उपलब्ध करवा रहे हैं। पम्प संचालकों ने बताया कि पेयजलापूर्ति कार्य की मॉनिटरिंग पीएचईडी द्वारा की जा रही है। इस योजना से जुड़े ठीकेदार के द्वारा पम्प संचालकों को हर महीने पारिश्रमिक राशिभुगतान करने का प्रावधान है। परन्तु ठीकेदार ने अबतक उनलोगों को मात्र 7 महीने की पारश्रमिक राशि का ही भुगतान किया है। उनलोगों को अबतक मात्र 21 हजार रुपया ही मिला है। जबकि पिछले 29 महीने की पारिश्रमिक राशि का भुगतान कार्य ठीकेदार द्वारा लंबित है।पम्प संचालकों ने बताया कि पारिश्रमिक राशि मांगने पर ठीकेदार द्वारा टालमटोल किया जा रहा है। बकायी पारिश्रमिक राशि नहीं मिलने से उनके तथा उनके परिजनों के सामने भुखमरी की स्थिति उतपन्न हो गई है। पम्प संचालकों ने बताया कि बकायी पारिश्रमिक राशि के भुगतान की मांग को लेकर उनलोगों ने पिछले दिसम्बर महीने में भी पेयजलापूर्ति का कार्य ठप कर विरोध जताया था। पेयजलापूर्ति ठप हो जाने पर विभाग के ठीकेदार ने उनलोगों को जल्द ही बकायी राशि के भुगतान का भरोसा दिया था। पीएचईडी के पदाधिकारी भी जल्द से जल्द इस समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया था। विभाग के अधिकारी के आश्वासन पर उनलोगों ने फिर से पेयजलापूर्ति का कार्य शुरू किया था। पम्प संचालकों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों एवं ठीकेदार के द्वारा राशि के भुगतान का दिया गया आश्वासन महज खोखला सावित हुआ। बकायी पारिश्रमिक राशि का भुगतान नहीं हुआ। जिसके चलते विवश होकर उनलोगों ने मंगलवार से पेयजलापूर्ति का कार्य ठप कर दिया है। पम्प संचालकों ने बताया कि बकायी राशि के भुगतान होने तक वे लोग अपने अपने वार्ड में पम्प संचालन का कार्य ठप रखेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफिर अज्ञात चोरों ने की विद्यालय में लगी चापाकल की चोरी
    Next Article ICC World Cup: भारत-पाकिस्तान के मैच की तारीख बदली, अब इस दिन होगा ये महामुकाबला

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.