Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने सुरेंद्र कुमार सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
    Breaking News बिहार

    ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने सुरेंद्र कुमार सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    धीरज कुमार की रिपोर्ट

    पटना,बिहार  : ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा जिला अंतर्गत नगरनौसा प्रखंड के प्रेमनबिघा निवासी वीरेंद्र कुमार सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्रवण कुमार ने इनके निधन पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सिन्हा की सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में काफी अभिरुचि थी। उन्हें खेती एवं फसलों से भी गहरा लगाव था तथा वे नई नई किस्म की सब्जियों को पैदा करने के काफी शौकीन थे। अपने लगाव एवं शौक के कारण उन्होंने केला एवं बैगन के पैदावार में एक क्रांति ला दी तथा आम,शीशम, सागवान एवं महोगनी का वृक्ष लगाकर एक बड़ा बगीचा तैयार किया जो आज भी इस क्षेत्र में पर्यावरण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बाग, बगीचे,सब्जी की खेती, वृक्ष इत्यादि में इनके समर्पण से प्रेरित होकर यहां के किसानों ने भी इनका अनुकरण किया है। आगे माननीय मंत्री ने बताया कि इनका जन्म जनवरी 1949 को प्रेमनबीघा में हुआ था। अल्पायु में ही इनके माता-पिता दोनों का निधन एक महामारी में हो गया था। इनका प्रारंभिक जीवन काफी कष्टपूर्ण रहा था लेकिन इन विषम परिस्थितियों में भी इनके मामा ने उन्हें हौसला दिया तथा अपने मामा के सहयोग से स्वर्गीय सिन्हा अपने जीवन में आगे बढ़ते गए। इनके तीन पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं जो विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी इनकी काफी निकटता थी। इनके घर पर माननीय मुख्यमंत्री का आना जाना था। श्रवण कुमार ने मृतक की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है, तथा इस दुख की घड़ी में उनके परिवारवालों एवं शुभचिंतकों को धैर्य धारण करने के लिए शक्ति प्रदान करने हेतु भगवान से कामना की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलाखो ओ०पी० अन्तर्गत अपराध की बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना को पुलिस टीम के द्वारा किया गया विफल।
    Next Article बिहार संभल नहीं रही है और चले हैं देश घूमने : सम्राट चौधरी

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.