Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नगर परिषद बरौनी में धूमधाम से निकाला गया मुहर्रम का जूलूस
    Business बिहार बेगूसराय

    नगर परिषद बरौनी में धूमधाम से निकाला गया मुहर्रम का जूलूस

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चप्पे चप्पे पर मुस्तैद दिखे फूलवाड़िया थाना पुलिस बल। ड्रोन कैमरा से की जा रही थी अखाड़े का निगरानी


    मेराज आलम की रिपोर्ट

    बरौनी सिटी:मुहर्रम त्यौहार यानी उर्दू महीने का दसवीं तारीख मुसलमानों का माने तो यौमे आशूरा का दिन होता हैं। इस दिन ही इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम को यजीद के द्वारा शहीद किया गया था। इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने अपना सर कलम करना मंजूर किया पर यजीद के सामने सर नही झुकाया। मुहर्रम महीने का कई इतिहास हैं। इमाम हुसैन के शहादत की याद में मुहर्रम त्यौहार को मनाया जाता हैं। मुहर्रम त्यौहार के अवसर पर शनिवार को नगर परिषद बरौनी के विभिन्न मुहल्लो अखाड़ा निकाला गया। जिसमे मर्कजी मुहर्रम कमिटी फूलवाड़िया बाजार, अंजुमन इस्लाह कमिटी शोकहारा, समाजी इस्लाही कमिटी कैरीवारी, बिच मुहल्लाह, पोखर मुहल्ला, गंज मुहल्लाह के उत्साहित युवाओं ने भाग लिया। अखाड़ा सुबह 8बजे शोकहारा कलमबाग से शुरू फूलवाड़िया बाजार पहुंचा। जहां मर्कजी मुहर्रम कमिटी फूलवाड़िया के द्वारा अखाड़े का उद्घाटन नगर परिषद बरौनी के मुख्य पार्षद संजीव कुमार ने फीता काट कर अखाड़े को अपने रूट की ओर रवाना किया। इस अवसर पर मर्कजी मुहर्रम कमिटी के अध्यक्ष मोहम्मद आजाद कमिटी के सचिव मोहम्मद मेराज, कोषाध्यक्ष मोहम्मद मिस्टर , पूर्व जिला पार्षद सिकंदर अली, सामाजिक कार्यकर्ता फूल कुमार चौधरी, सुबोध प्रसाद सिंह, व अखाड़ा कमिटी के खलीफा मोहम्मद मन्नान को पगड़ी बांध कर स्वागत किया गया। जूलूस में मनमोहक झांकियां, मिसाइल, चंद्रमा 3, समुंद्र जहाज, सांसद भवन, रंग बिरंग के घोड़े, ताजिया, सिफ्फर, बांदा बंगेठी, तलवार, बरछा, लाठी, भाला, आदि दर्जनों कई डिजाइन के प्रदर्शनी हथियार, का खेल के साथ या अली, या हुसैन, के नारे के साथ हिंदुस्तान जिंदाबाद, की आवाज से बुलंद हौसलों के साथ हाथ में तिरंगा लिए हजारों नौजवान, बुजुर्ग जनप्रतिनिधो,ने नगर परिषद बरौनी के विभिन्न गलियों मुहल्लों से होते हुए अखाड़ा गंज दरगाह रोड होते हुए बरौनी चौक, सिंधिया चौक, फल मंडी, वाटिका चौक, राजेंद्र रोड होते हुए मिरचैया चौंक के रास्ते फूलवाड़िया बाजार में अखाड़े को समाप्त किया। इस दौरान जगह जगह खिलाड़ियों ने अपना अपना करतब दिखाया अखाड़े में पुलिस प्रशासन के अलावे मर्कजी मुहर्रम कमिटी के नौजवान मुस्तैद दिखे। मुहर्रम त्यौहार को लेकर क्षेत्र हिन्दू मुस्लिम एकता का परिचय देते हुए शान्ति पूर्वज संपन्न कराया। नगर परिषद बरौनी के मुख्य पार्षद संजीव कुमार ने कहा की मुहर्रम का त्यौहार आपसी भाईचारे का त्यौहार हैं और फूलवाड़िया और शोकहारा में कभी को भाईचारा खत्म नही होगा नगर परिषद बरौनी में हर साल इसी तरह से शांति पूर्वक ढंग से मुहर्रम जुलूस निकाला जाइएगा। ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन के सचिव मोहम्मद लाल बाबू ने कहा हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत की याद में मुहर्रम मनाया जाता हैं। हजरत इमाम हुसैन ने अन्याय एव जुल्म के खिलाफ अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इस अवसर पर उपस्थित मोहम्मद जुबैर, मोहम्मद, आजाद, मोहम्मद शकील, मोहम्मद राजा, विशाल कुमार, मोहम्मद रूस्तम आजाद, मोहम्मद भोला, वार्ड पार्षद पंकज कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद मुर्तुजा, मोहम्मद आविद, अनवर हैरान मोहम्मद खुर्शीद, आदि बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड राज्य में 1 महीने में 7 बड़ी घटना लेकिन मुख्यमंत्री को कोई अफसोस नहीं:पूर्व मुख्यमंत्री
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास दूसरी बार बनाए गए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष..अनमोल वर्मा “पप्पु”ने जताया हर्ष 

    Related Posts

    छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, प्रधान एक ‘अपराधी शिक्षा मंत्री’ : राहुल

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, प्रधान एक ‘अपराधी शिक्षा मंत्री’ : राहुल

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.