मोकामा , पटना :आज मोकामा प्रखंड के मराँची में जदयू की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।जदयू युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव नीतीश पटेल के आवास पर आयोजित बैठक में जदयू मोकामा विधानसभा प्रभारी पवनदेव चंद्रवंशी, बाढ़ जिलाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी,प्रदेश सचिव पवन कुमार,प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार,वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार सहित जदयू के सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।बैठक में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी की समस्या सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की बात कही।साथ ही गांव में पेय जल की समस्या और जलजमाव की समस्या के बारे में बताया।जदयू नेताओं ने लोगों को नितीश कुमार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और महिलाओं के द्वारा बताई गई समस्याओं के शीघ्र समाधान की बात कही।

