Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार भाजपा में फूट पर जद(यू.) के प्रदेश अध्यक्ष ने ली चुटकी,2024 तक बिहार भाजपा में सिर्फ गिनती के लोग ही बच जाएंगे : उमेश सिंह कुशवाहा
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बिहार भाजपा में फूट पर जद(यू.) के प्रदेश अध्यक्ष ने ली चुटकी,2024 तक बिहार भाजपा में सिर्फ गिनती के लोग ही बच जाएंगे : उमेश सिंह कुशवाहा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
    पटना ,बिहार :बिहार जद(यू.) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भाजपा में हुए फूट पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा में भागमभाग का यह सिलसिला अभी तो बस शुरू हुआ है, यह खेल अभी आगे लंबा चलने वाला है। उन्होंने दावा करते हुए यह भी कहा कि जिस तरह की राजनीतिक परिस्थितियां बन रही है उससे लगता है कि 2024 लोकसभा चुनाव तक बिहार भाजपा संगठन में सिर्फ गिनती के लोग ही बच जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता विनोद शर्मा के हौसले को सलाम करते हैं जो उन्होंने स्वार्थ और सत्ता की राजनीति को त्यागकर सत्य और नारी सम्मान के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करने का साहसिक निर्णय लिया है। इतना नैतिक बल गिनेचुने व्यक्ति में ही होता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भाजपा के कई ऐसे नेता हैं जो अपनी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं और इस घुटन की सबसे मुख्य वजह मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए बर्बर घटना पर धृतराष्ट्र की भांति देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की खामोशी और उनके सरकार की निष्क्रियता है।श्री कुशवाहा ने तंज कसते हुए कहा कि मणिपुर की घटना के बाद भाजपा के नेता और क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता समाज में अपने चेहरे को ढककर घूम रहे हैं। सत्ता में बैठे भाजपा शीर्ष नेतृत्व के गलत कारनामों की वजह से स्थानीय कार्यकर्ताओं को हर जगह लज्जित और अपमानित होना पड़ रहा है। ऐसी शर्मनाक स्थिति में शायद ही कोई स्वाभिमानी व्यक्ति थोड़े समय के लिए भी भाजपा के छत्रछाया में रहना स्वीकार करेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की महिलाओं का श्राप भाजपा के पतन का मुख्य कारण बनने वाला है। 2024 लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन बनाम महिला विरोधी ठगबंधन की लड़ाई है। जो भी राजनीतिक दल या व्यक्ति इंडिया की विचारधारा से प्रेरित और महिला सम्मान के प्रति संवेदनशील है, वह ‘इंडिया’ के साथ मिलकर भाजपा मुक्त भारत बनाने के महाअभियान में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘जो देश महिलाओं का सम्मान नहीं करता, वो कभी आगे नहीं बढ़ सकता’, मणिपुर मुद्दे पर राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा
    Next Article प्रधानमंत्री जी जनता को कब तक गारेंटी के जुमलों की घुट्टी पिलाते रहेंगे :ललन सिंह

    Related Posts

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    July 24, 2026

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.