Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार नही चेती तो, बिजली को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी बिहार की जनता: मनोज शर्मा
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    सरकार नही चेती तो, बिजली को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी बिहार की जनता: मनोज शर्मा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पटना ,बिहार :बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार नही चेती तो, बिजली को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी बिहार की जनता कहते हैं जब अंत समय आता है तो पहले विवेक मर जाता है.. शायद नीतीश सरकार के लिए यह अंतिम दौर है और इस अंतिम दौर में उनका विवेक समाप्त हो गया है। पिछले 7-8 सालों से जिस तरह से नीतीश कुमार निरंकुश हुए हैं, अव्यवहारिक हुए हैं, विकास को तवज्जो नहीं दे रहे हैं, ऐसे में बिहार की जनता उकता गई है, जनता परेशान हो रही है। कटिहार के बारसोई में जो घटना हुई है वह सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है।  सरकार को आत्मनिरीक्षण कर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

     

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जबतक भाजपा के साथ रहे तबतक उन्होंने बिहार के विकास पर ध्यान दिया, हर क्षेत्र में किस तरह से विकास हो और सरकार की जो सुविधाएं हैं वह जनता तक सरल और सुगम तरीके से पहुंचे, इस पर फोकस किया। लेकिन, पिछले 7-8 सालों से नीतीश कुमार ने अपना ट्रैक चेंज कर लिया है और बिहार के विकास को उन्होंने दरकिनार करके अपने विकास और लालू यादव के परिवार के विकास पर ज्यादा फोकस कर लिया है। यही वजह है की बिहार की चरमराई व्यवस्था को लेकर जब लोग आवाज उठा रहे हैं तो बिहार की निरंकुश सरकार उन पर गोली चलवा रही है लाठी चलवा रही है।

    बिजली की समस्या को लेकर बिहार की जनता ने आंदोलन का मूड बना लिया है। सिर्फ कटिहार के बारसोई में बिजली कटौती हो रही है ऐसा नहीं है। पूरे बिहार की कमोबेश यही हालत है। हर जगह कई कई घंटों तक बिजली की कटौती हो रही है। बिजली कटने की वजह से लोग जब बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के पास शिकायत कर रहे हैं तो उन्हें वहां से भगा दिया जा रहा है। जूनियर इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर लोगों की बात नहीं सुन रहे हैं। पूरा विभाग रामभरोसे चल रहा है। ऐसे में यदि सरकार तुरंत नहीं चेती तो पूरे बिहार में बिजली को लेकर लोग बड़ा आंदोलन करेंगे और यह आंदोलन कितना भयावह होगा कि सरकार उसका अनुमान भी नहीं लगा सकती है।

    जब नीतीश कुमार भाजपा के साथ थे तो, बिहार में बिजली नाममात्र की कटती थी। लोग बिजली से खुश थे। लेकिन, महागठबंधन की  नीतीश सरकार की नियमावली और जर्जर व्यवस्था ने पूरी बिजली विभाग को ध्वस्त कर दिया है। पुराने इंस्टॉलेशन के कारण बिजली की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में जिस तरह से स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं उससे विभाग अवैध वसूली कर रहा है। अब लोगों का बिजली बिल दुगुना हो गया है। ऐसे में बिजली को लेकर लोगों के अंदर गुस्सा है और यही वजह है कि लोग अब बिजली को लेकर सड़क पर उतर रहे हैं, आंदोलन कर रहे हैं। कटिहार बारसोई की घटना इसी वजह से हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअध्यादेश पर केजरीवाल के साथ विपक्ष
    Next Article जी20 पर्यावरण और जलवायु स्थिरता मंत्रिस्तरीय बैठक में PM मोदी ने दिया संदेश

    Related Posts

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    July 24, 2026

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    आदित्यपुर के मेडिट्रीना अस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए मरीज

    रामगढ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    कॉजपा के प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर संक्रामक वायरल बुखार फैलने की आशंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.