Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण अस्पताल में पहुँच रहें डायरिया के मरीज
    Breaking News बिहार

    मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण अस्पताल में पहुँच रहें डायरिया के मरीज

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
    रजौली ,नवादा,: प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में इन दिनों मौसम में हो रहे तेजी से बदलाव के कारण लोगों के सेहत पर खासा असर पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच मानसूनी वर्षा फिर भीषण उमस व गर्मी से मौसम में बदलाव के साथ डायरिया, उल्टी, बुखार, सर्दी-खांसी, पेट दर्द, सिर दर्द के मरीजों की संख्या में एकाएक इजाफा होने लगा है। अनुमंडलीय अस्पताल रजौली से लेकर निजी क्लीनिकों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। अनुमंडलीय अस्पताल में ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या पिछले सात दिनों में काफी बढ़ गई है। अस्पताल के ओपीडी में इन दिनों 40 से 50 मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों के स्वास्थ्य में बदलाव का मुख्य कारण मौसम में हो रहे परिवर्तन से जुड़ा पाया गया है।अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक सतीश चंद्र सिन्हा ने बताया कि बदलते मौसम के साथ कभी तेज धूप तो कभी वर्षा वहीं रात में मौसम में ठंडक व दिन में अचानक बढ़ती गर्मी की वजह से लोगों के डायरिया,लूज मोशन, बुखार और सर्दी जुकाम की शिकायत ज्यादा आ रही है। ऐसे में लोगों को काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।हालांकि इस वक्त दूसरे बीमारियों के मरीज ना के बराबर आ रहे हैं।वहीं सभी मरीजों को इलाज के बाद मुफ्त में दवाई भी दी जा रही है। ओपीडी दवा वितरण काउंटर में सभी तरह के दवाइयों में अलग-अलग बीमारियों की दवाईयां इस वक्त मौजूद है।
    ———————————-
    क्या कहते हैं अधिकारी

    अनुमंडलीय अस्पताल रजौली के प्रभारी उपाधीक्षक डा दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि डायरिया होने पर लापरवाही ना करें।वायरल के साथ उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर इलाज में लापरवाही न बरतें। कई बार घरेलू इलाज के चलते मरीज को समय पर बेहतर इलाज नहीं मिल पाता।जिससे शरीर में पानी की कमी से मरीज की हालात गंभीर हो जाती है। डिहाइडे्रशन जानलेवा साबित हो सकता है। तेज बुखार बना रहने पर जांच कराना जरूरी समझें।मरीजों को दो या तीन दिन लगातार बुखार बना रहने पर ब्लड जांच कराने के साथ डॉक्टरी सलाह से ही दवाएं लें। बारिश में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। बुखार बने रहने पर मरीज को मलेरिया और डेंगू की जांच भी करा लेनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवर्षा नहीं होने से खेतों में सूख रहा धान का बिचड़ा
    Next Article हंगामें एवं गतिरोध के बीच गरिमा खोता संसदीय मंच

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.