Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » WI vs IND: भारत ने पहली पारी में बनाये 438 रन, वेस्टइंडीज 1 विकेट पर 86 रन
    Headlines राष्ट्रीय

    WI vs IND: भारत ने पहली पारी में बनाये 438 रन, वेस्टइंडीज 1 विकेट पर 86 रन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    WI vs IND: भारत ने पहली पारी में बनाये 438 रन, वेस्टइंडीज 1 विकेट पर 86 रन
    पोर्ट ऑफ स्पेन. भारत और वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिदाद में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच क्वीन पार्क में खेला जा रहा है। खेल के दूसरे दिन भारतीय टीम का दबदबा तो देखने को मिला है। साथ ही वेस्टइंडीज ने भी अंत में अपनी बल्लेबाजी से खेल में अच्छी वापसी की। भारत 438 रन बनाकर ऑल आउट हो गया जबकि वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन के खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए। मैच के पहले दिन टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली 87 रन बनाकर वापसी पवेलियन लौटे थे। ऐसे में उन्होंने दूसरे दिन आते ही शतक जड़ दिया।

     

     

     

    विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर का 76वां और टेस्ट में 29वां शतक ठोका। किंग कोहली ने खेली गई 121 रन की पारी में 11 चौके जड़े थे। कोहली के बल्ले से विदेशी जमीन पर यह तकरीबन 5 साल बाद पहला शतक था। उन्होंने इससे पहले 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पार्थ में सेंचुरी बनाई थी। 2023 में कोहली का यह तीसरा शतक था। विराट ने पहले टेस्ट में भी 76 रन की अच्छी पारी खेली थी लेकिन वह उसे शतक में तब्दील नहीं कर पाए थे।भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने विराट कोहली का पिच पर खूब साथ निभाया और अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

     

     

     

    कोहली और जड्डू के बीच 159 रन की शानदार साझेदारी हुई। जडेजा ने 5 चौकों की मदद से 152 गेंदों का सामना कर 61 रन बनाए। वहीं कोहली-जडेजा के बाद अंत में आकर रविचंद्रन अश्विन ने भी अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वह गेंदबाज के साथ-साथ एक गजब के बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 78 गेंदों में 8 चौके जड़ते हुए 56 रन बनाए। अश्विन के रूप में आखिरी विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया 438 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘शोले’ देखने के बाद, रातभर सो नहीं पाए थे कमल हासन
    Next Article असम सरकार का सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन करने का फैसला

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.