Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘शोले’ देखने के बाद, रातभर सो नहीं पाए थे कमल हासन
    Breaking News Headlines सिनेमा

    ‘शोले’ देखने के बाद, रातभर सो नहीं पाए थे कमल हासन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    ‘शोले’ देखने के बाद, रातभर सो नहीं पाए थे कमल हासन
    ‘शोले’ हर किसी को पसंद है, लेकिन कमल हासन ने इसे लेकर बड़ी अनूठी बात कही. दरअसल, कमल हासन ने जब यह फिल्म देखी थी, तो उन्हें इससे नफरत हो गई थी. वे ‘शोले’ से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जुड़े हुए थे. फिल्म में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन के अलावा हेमा मालिनी और जया प्रदा लीड रोल में हैं.

     

     

     

    कमल हासन ने प्रभास, राणा दग्गुबाती के साथ मिलकर अपनी नई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को अमेरिका के सैन डिएगो में लॉन्च किया. फिल्म में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी हैं, जिसे नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है, लेकिन वे फिल्म अनाउंसमेंट के दौरान वहां पर मौजूद नहीं थे. अमिताभ फिर ऑनलाइन माध्यम के जरिये टीम से जड़े. कमल इवेंट पर अपनी अगली फिल्म पर बोलते हुए जब अमिताभ बच्चन की तारीफ कर रहे थे, तब बिग बी ने उन्हें टोकते हुए कहा, ‘कमल इतना विनम्र बनना बंद करें, आप हम सभी से बड़े हैं. कमल ने जिस तरह का काम किया है, उसे अचीव करना बहुत मुश्किल है.’कमल ने फिर अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘शोले’ को याद किया और बोले, ‘जो शोले को याद करते हैं, मैं उन्हें बता दूं कि मैं इसमें असिस्टेंट डायरेक्टर था. मैं उस रात सो नहीं पाया, जिस रात मैंने इसे देखा था. पहली बात, मुझे फिल्म से बहुत नफरत है, उससे ज्यादा मैं फिल्ममेकर रमेश सिप्पी से नफरत करता हूं. मुझे ग्रेट फिल्म मेकर के साथ काम करने का मौका मिला.’

     

     

     

    कमल हासन आगे कहते हैं, ‘एक टेक्नीशियन के तौर पर, मैं उस रात सो नहीं पाया, वह उस तरह की फिल्म थी. अमित जी ने ऐसी कई फिल्में की हैं. उनके मुंह से मेरी फिल्मों को लेकर ऐसी बातें सुनना, मेरे लिए कल्पना के परे है.’ ‘शोले’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ के अलावा, कमल और अमिताभ ने ‘गिरफ्तार’ में भी काम किया था, जिसमें रजनीकांत भी हैं. बता दें कि ‘कल्कि 2898 एडी’ अगले साल 12 जनवरी 2024 को रिलीज होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदहिया में तीन घर में हुई चोरी के दूसरे दिन फिर रसलपुर गांव में तीन घर में चोरों ने की चोरी
    Next Article WI vs IND: भारत ने पहली पारी में बनाये 438 रन, वेस्टइंडीज 1 विकेट पर 86 रन

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.