Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिलाधिकारी ने किया पंचायत का औचक निरिक्षण
    Breaking News बिहार

    जिलाधिकारी ने किया पंचायत का औचक निरिक्षण

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रदीप कुमार नायक की रिपोर्ट

    मधुबनी :जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा सहित वरीय अधिकारियों ने जिले के चयनित 65 पंचायतों का औचक निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से मिलकर पंचायत में चल रही योजनाओं का फीड बैक भी लिया।जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा सहित वरीय अधिकारियों ने जिले के चयनित 65 पंचायतों का औचक निरीक्षण कर चल रही योजनाओं,स्कूल,पीडीएस दुकान,अस्पताल आदि का जाँच किया।इस क्रम में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने खुटौना प्रखंड के कारमेक पंचायत पंचायत का निरीक्षण किया। अनुपस्थित पीआरएस को स्पष्टीकरण करने का दिया निर्देश।जिलाधिकारी द्वारा कारमेक पंचायत में चल रही योजनाओं का यथा मनरेगा,आवास योजना,ग्रामीण सड़क,जनवितरण दुकान,नल-जल,गली-नली आदि योजनाओं का निरीक्षण कर संबधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।उन्होंने पंचायत के हाई स्कूल के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई विशेषकर शौचालय की सफाई पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया वही विद्यालय की चाहदीवारी को लेकर सीओ को निर्देश दिया कि दोनों पक्षो को बुलाकर विवाद को सुलझाते हुए चाहदीवारी का निर्माण करवाये। नल जल योजना समीक्षा के क्रम में 15 वार्ड में 14 वार्डों में जलापूर्ति सही पाई गई। एक वार्ड जो पीएचईडी द्वारा संचालित है उसमें शीघ्र नियमित जलापूर्ति करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा उक्त पंचायत के गली-गली योजनाओं के जांच के क्रम में वार्ड नंबर 5 में आंशिक जलजमाव पाया गया। जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया।मनरेगा योजना के जांच के क्रम में एक योजना का बोर्ड लगा हुआ नहीं पाया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अविलम्ब वहाँ बड़ा बोर्ड लगाएं। निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पीआरएस को स्पष्टीकरण करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बातचीत कर पंचायत में चल रही योजनाओं के संबंध में उनका फीडबैक लिया । कई ग्रामीणों ने पशुओं में लंपी रोग की शिकायत जिलाधिकारी को किया और बताया कि पशुपालन विभाग का कैंप लगाया जा रहा है परंतु दवा की उपलब्धता कम रहती है साथ ही पशु अस्पताल में डॉक्टर नियमित रूप से नहीं आते हैं। जिलाधिकारी ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को फोन कर अविलम्ब व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजनगर में तरल -ठोस कचरा प्रबंधन के तहत डस्टबिन वितरण
    Next Article स्टेट थाई बॉक्सिंग नेशनल सेलेक्शन चैंपियनशिप की सफलता के लिए डॉ अवधेश कुमार सिंह का।हुआ सम्मान।

    Related Posts

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.