Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्नातक में आवेदन किये सभी छात्रों के नामांकन की गारंटी करें विश्वविद्यालय :एआईएसएफ
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    स्नातक में आवेदन किये सभी छात्रों के नामांकन की गारंटी करें विश्वविद्यालय :एआईएसएफ

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    छात्राओं के लिए बने मुफ्त शिक्षा कानून धरातल पर पूर्णत: लागू करवाने को संकल्पित है एआईएसएफ

     

    ब्यूरो चन्दन शर्मा की  रिपोर्ट

    बेगूसराय :ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिला परिषद के बैनर तले श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय से जुलूस निकालकर विश्वविद्यालय वीसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज के मुख्य द्वार पर पहुंच प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्र स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन किये सभी छात्र-छात्राओं के नामांकन की गारंटी करने एवं विज्ञान के महत्वपूर्ण विषयों में सीट बढ़ोत्तरी की मांग की मांग कर रहे थे।प्रदर्शन की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार ने की।वहीं संबोधित करते हुए संगठन के राज्य अध्यक्ष अमीन हमजा एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा बिहार सरकार छात्रों के शिक्षा के अधिकार का हनन कर रही है।छात्र अगर अपनी पसंद के विषय में नामांकन नहीं करवा पा रहे हैं तो यह सरकार की विफलता है।उन्होंने कहा विश्वविद्यालय को विज्ञान के सभी जरूरी विषयों में सीट बढ़ोत्तरी करनी चाहिए साथ ही स्नातक नामांकन के लिए आवेदन किये सभी छात्र छात्राओं के नामांकन की गारंटी भी करनी चाहिए।संगठन के जिला सचिव हसमत अली बालाजी ने कहा अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों एवं सभी छात्राओं के लिए बने मुफ्त शिक्षा कानून को धरातल पर लागू करवाने को हमारा संगठन संकल्पित है।अभी वर्तमान समय में भी कई कॉलेज राज्य सरकार,राजभवन तथा विश्वविद्यालय के आदेश का अवहेलना कर उक्त कोटि के छात्र-छात्राओं से भी मनमाने नामांकन शुल्क वसूल रहे हैं।विश्वविद्यालय अविलंब ऐसे संस्थानों पर कार्रवाई नहीं करती है तो हमारा संगठन उग्र आंदोलन की दिशा में अपनी कदम आगे बढ़ाएगा।इस मौके पर जिला सहसचिव अप्सरा कुमारी,रौशन कुमार,सत्यम भारद्वाज,जिला उपाध्यक्ष वसंत कुमार,मनीष कुमार,नितेश कुमार मोनू,जिला सचिव मंडल सदस्य इशु वत्स,अनंत, राजीव,अविनाश कौशिक,शिवम्,तान्या वर्मा,प्रीति कुमारी,रुबा खान सहित बड़ी तादाद में छात्र छात्राएं मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविपक्ष के नए गठबंधन का नाम होगा INDIA, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान
    Next Article पथ निर्माण विभाग के अभियंता से मिले सांसद विद्युत वरण महतो

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.