चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
भगवानपुर, बेगूसराय:शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेश के बाद प्रखंड में स्कूलों का लगातार हो रहे निरीक्षण से स्कूलों का माहौल बदल गया है। स्कूलों में समय पर शिक्षक पहुंच रहे है एवं कार्य शैली में सुधार हो रहा है।बच्चो की उपस्थिति भी बढ़ गई है।सोमवार को 83 स्कूलों के निरीक्षण के लिए कर्मियों की टीम गठित की गई।प्रायः स्कूलों का माहौल बदला बदला से नजर आया। शिक्षको की लेट लातीफी पर अंकुश लग गया है।बीईओ मंजू कुमारी , एमडीएम बीआरपी सज्जन कुमार रजक समेत निरीक्षी कर्मी विद्यालयों का निरीक्षण भी किया। शिक्षको में निरीक्षण का दहशत देखा गया।स्कूल खुलने पर बच्चो में उत्साह देखा गया।अब शिक्षको की विद्यालय समय पर आने से मटर गश्ती पर अंकुश लग गया है।

