Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान की हुई बैठक
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान की हुई बैठक

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय :शनिवार को समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में सघन मिशन इन्द्रधनुष 50 अभियान 2023 की बैठक की गई।इस बैठक में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थितथे।बैठक में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सघन मिशन इन्द्रधनुष 50 अभियान 2023 हेतु 0 से 2 वर्ष आयुवर्ग।के सभी बच्चे होंगे। साथ ही 0 से 2 वर्ष आयुवर्ग के वैसे सभी बच्चे जो टीका लेने से किसी कारण छुट गये हो अथवा एक भी टीका नहीं लिये हों का टीकाकरण होना है। 02 वर्ष से 05 वर्ष के वैसे बच्चे जो खसरा- रूबैला के प्रथम खुराक एवं द्वितीय खुराक से वंचित हो को प्राथमिकता के तौर पर टीकाकरण कराया जाना है। वैसे गर्भवती महिलायें जिन्होंने टी०डी० का एक भी टीका नहीं लिया हो या जिनका टीका अधूरा रह गया हो। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी द्वारा प्रखंड ,पंचायत , आगंनबाड़ी सेविकाओं से इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग की अपेक्षा की है।जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान 2023 तीन चक्रों में होना है।प्रथम चक्र 07 अगस्त 2023 से 12 अगस्त 2023 तक,दूसरा चक्र 11 सितम्बर 2023 से 16 सितम्बर 2023 तक ।तीसरा चक्र 09 अक्टूबर 2023 से 14 अक्टूबर 2023 तक चलेगा।पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग से कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी पंचायती राज के सदस्यों के द्वारा जन-मानस में सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 के संबंध में जागरूकता एवं उत्प्रेरण करते हुए टीकाकरण के दौरान दल के सदस्यों को आवश्यक सहयोग प्रदान करना है।वैसे सभी लाभार्थियों को टीकाकरण सत्र स्थल पर लाया जाना जो किसी कारण टीका लेने से इन्कार करता हो । दुर्गम क्षेत्रों में अभियान के दौरान कार्यक्रम का उद्घाटन एवं प्रचार प्रसार में आवश्यक सहयोग प्रदान करना।प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा दुर्गम क्षेत्रों में कार्यक्रम का उद्घाटन एवं कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक दिन संध्याकालीन समीक्षात्मक बैठक का आयोजन जिसमें कार्यक्रम से संबंधित सभी पदधारकों की उपस्थिति सुनिश्चितकरना। अपने क्षेत्रों में सभी स्वंयसेवी समुह के द्वारा कार्यक्रम में अवश्यक सहयोग हेतु अपने स्तर से अनुरोध किया जाना है ।अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से कार्यक्रम के सफल संचालन में अपेक्षाऐं:- समुदायों के बीच मस्दिर, गुरुद्वारा, चर्च, मंदिर आदि के द्वारा जन-मानस में कार्यक्रम से संबंधित प्रसार-प्रसारकिया जाना ।
    अल्पसंख्यकों के बीच टीकाकरण से होने वाले फायदे के वारे में जागरूकता फैलाना ।धर्मिक संस्थानों में कार्यक्रम से संबंधित बैनर, पोस्टर को प्रदर्शित करवाना है ।अल्पसंख्यक बाहुल क्षेत्रों में आयोजित सत्रों का उद्घाटन संबंधित धर्म गुरू द्वारा किया जाना है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरएसबी ट्रांसमिशन ने प्लांट 1, गम्हरिया में मतदाता जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया
    Next Article ईशापुर गांव से एक शराबी को शराब पीकर हंगामा करते पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.