Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में यमुना नदी का रौद्र रूप, तोड़ा 1978 का रिकॉर्ड, 45 साल बाद पहली बार 207.55 मीटर तक पहुंचा जलस्तर
    Headlines

    दिल्ली में यमुना नदी का रौद्र रूप, तोड़ा 1978 का रिकॉर्ड, 45 साल बाद पहली बार 207.55 मीटर तक पहुंचा जलस्तर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली में यमुना नदी का रौद्र रूप, तोड़ा 1978 का रिकॉर्ड, 45 साल बाद पहली बार 207.55 मीटर तक पहुंचा जलस्तर
    नई दिल्ली. पुरानी दिल्ली रेलवे पुल पर यमुना नदी का जल स्तर बुधवार तड़के 207 मीटर के स्तर को पार कर गया था. इसके और बढऩे की आशंका है. इससे राजधानी में बाढ़ का डर पैदा हो गया है. बुधवार दोपहर 1 बजे यमुना का जलस्तर 207.55 मीटर तक पहुंच गया. इससे 1978 का रिकॉर्ड (207.49 मीटर) टूट गया है.

     

     

    यमुना नदी के जलस्तर के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है. यमुना के पानी ने दिल्ली में प्रवेश करना शुरू कर दिया है. निचले इलाकों में पानी भर रहा है, जिससे वहां रहने वाले लोगों में दहशत है. केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के बाढ़-निगरानी पोर्टल के अनुसार पुराने रेलवे ब्रिज पर जल स्तर 2013 के बाद पहली बार सुबह 4 बजे 207 मीटर के निशान को पार कर गया. यह बुधवार सुबह 8 बजे तक बढ़कर 207.25 मीटर हो गया था. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया है कि यमुना का जलस्तर 207.72 मीटर तक पहुंच सकता है.

     

     

    रिंग रोड तक पहुंचा यमुना का पानी

    दरअसल, हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई है. इसके चलते यमुना नदी उफना गई है. हरियाणा हथनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ रहा है, जिससे दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. यमुना नदी का पानी रिंग रोड तक पहुंच गया है. इसे रोकने के लिए रेत की बोरियां डलवाई जा रही हैं. बाढ़ प्रभावित लोगों को निकाला जा रहा है. उन्हें राहत कैम्पों में रखा जा रहा है.

    दिल्ली के निचले इलाकों में भरा पानी

    दिल्ली में यमुना नदी के किनारे के पास के निचले इलाकों में पानी भर गया है. घर और बाजार पानी में डूब गए हैं. इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोग निचले फ्लोर को छोड़कर छत पर चले गए हैं. दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के इक_ा होने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री स्व० सत्येंद्र नारायण सिन्हा जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई
    Next Article अमित शाह का विपक्ष पर तंज, कहा- ज्यादा खुश न हों, ईडी की शक्तियां वही रहेंगी

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.