Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा : वोटिंग के दौरान अब तक पांच की हत्या, लूटपाट-आगजनी
    Breaking News Headlines अपराध राजनीति

    बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा : वोटिंग के दौरान अब तक पांच की हत्या, लूटपाट-आगजनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा : वोटिंग के दौरान अब तक पांच की हत्या, लूटपाट-आगजनी
    कोलकाता. पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव को लेकर बंगाल में हिंसा जारी है. शनिवार की सुबह सात बजे राज्य के पंचायत की लगभग 74 सीटों के लिए मतदान शुरू हुआ है, लेकिन इसके साथ ही राज्य के विभिन्न इलाकों से हिंसा की खबर आ रही है. पंचायत चुनावों को शांति से कराने के लिए लगभग 65,000 केंद्रीय पुलिस कर्मियों और 70,000 राज्य पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. इसके बावजूद हिंसा थम नहीं रही है. पंचायत चुनाव से पहले मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज इलाके में टीएमसी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. पुलिस मौके पर मौजूद है. हिंसा को देखते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक निर्देश जारी किया. जिसमें कहा गया कि 11 जुलाई को पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद भी 10 दिनों तक केंद्रीय बल पूरे पश्चिम बंगाल में तैनात रहेंगे. बड़े पैमाने पर जिन इलाकों में हिंसा हुई है, उनमें भांगर, मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, बसंती, नंदीग्राम और बीरभूम शामिल हैं.

     

     

     

    मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में कांग्रेस और तृणमूल के बीच झड़प में सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता बाबर अली की मौत हो गई. कुल तीन लोगों की हत्या हो चुकी है. इलाके में भारी तनाव है. गोली लगने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती है. कूचबिहार में मतदान केंद्र में तोड़फोड़ की गई है और मतपत्र लूट लिए गये हैं और आग लगा दी गई है.पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान शुरू होने के साथ ही हिंसा का दौर जारी हो गया है. सुबह से खबर लिखे जाने तक अब तक कुल 5 लोगों की हत्या कर दी गई है, जबकि चुनावी हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है. हुगली में टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने एक निर्दलीय उम्मीदवार को गोली मार दी है.

     

     

    मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बल के जवान तैनात किये गये हैं, लेकिन हिंसा जारी है. कूचबिहार के सिताई विधानसभा के ब्लॉक नंबर 1 के 6/130 बाराविट सरकारी प्राइमरी स्कूल में तृणमूल पर तोड़फोड़ लगा है. बूथ में आग लगाने की शिकायत है. आरोप है कि मतदान केंद्र पर तोड़फोड़ की गई. मतपत्र फाड़कर आग लगा दी गई. रशीदाबाद के रानीनगर में सीपीएम और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटना घटी है. माकपा और टीएमसी समर्थकों की झड़प में कम से कम 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार पुलिस के सिपाही सम्वर्ग (सामान्य और सशस्त्र ) में विभिन्न जिलों में 20जुलाई तक ऑन लाइन भरे जाएंगे आवेदन : पुलिस उप महा निदेशक
    Next Article टेल्को : पत्नी की बीमारी से तंग आकर तालाब में कूदकर दी जान

    Related Posts

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    June 8, 2026

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.