Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त ने डीएमएफटी की बैठक में की योजनाओं में प्रगति की समीक्षा, कहा- गुणवत्तापूर्ण कार्य को प्राथमिकता देते हुए डेडलाइन में करें कार्य पूर्ण
    Breaking News Headlines ओड़िशा जामताड़ा

    उप विकास आयुक्त ने डीएमएफटी की बैठक में की योजनाओं में प्रगति की समीक्षा, कहा- गुणवत्तापूर्ण कार्य को प्राथमिकता देते हुए डेडलाइन में करें कार्य पूर्ण

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उप विकास आयुक्त ने डीएमएफटी की बैठक में की योजनाओं में प्रगति की समीक्षा, कहा- गुणवत्तापूर्ण कार्य को प्राथमिकता देते हुए डेडलाइन में करें कार्य पूर्ण

    उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निदेशानुसार समाहरणालय में आयोजित डीएमएफटी की बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने कार्यकारी एजेंसियों के साथ डीएमएफटी से क्रियान्वित योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

     

     

    वित्तीय वर्ष 2022-23 में डीएमएफटी से स्वीकृत योजनाओं में जिला में आंगनबाड़ी केन्द्रों का जीर्णोद्धार, विद्यालयों में अतिरिक्त कमरा निर्माण, सिंचाई नाला, छात्रावास आदि का निर्माण किया जा रहा है । समीक्षा के क्रम में भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि उनके विभाग को आवंटित 10 योजनाओं में से 8 योजना में इस महीने के अंत तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि 39 योजनाओं में से 35 में कार्य प्रगति पर है, 30 योजना में इस महीने के अंत कर कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा ।

     

     

    उप विकास आयुक्त ने कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्ण हो इसका सभी कार्यकारी एजेंसियां विशेष ध्यान रखेंगी साथ ही लंबित योजनाओं को लेकर उन्होने कहा कि निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण हो इसे सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि 111 आंगनबाड़ी केन्द्रों का जीर्णोद्धार के अलावा डीएमएफटी से 3 छात्रावास का निर्माण बहरागोड़ा, धालभूमगढ़ एवं गुड़ाबांदा प्रखंड में किया जा रहा है। गुड़ांबादा में नवनिर्मित छात्रावास में विद्युत और पेयजल का कार्य बाकी है। वहीं 50 से ज्यादा विद्यालयों में अतिरिक्त कमरा का निर्माण तथा किसानों को सिंचाई में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से सिंचाई नालों का निर्माण किया जा रहा है । साथ ही पेयजल की भी योजनाएं डीएमएफटी से ली गी हैं। बैठक में जिला योजना पदाधिकारी श्री अरुण द्विवेदी तथा सभी तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप विकास आयुक्त ने की मनरेगा, आवास योजनाओं की समीक्षा, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
    Next Article सीतारामडेरा थाना प्रभारी भूषण कुमार को मिली बड़ी सफलता , 23 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार   

    Related Posts

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    July 25, 2026

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    July 25, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.