Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » MP : प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में डिंडोरी से शहडोल आ रही बस पलटी, 24 घायल
    Headlines

    MP : प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में डिंडोरी से शहडोल आ रही बस पलटी, 24 घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 1, 2023Updated:July 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    MP : प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में डिंडोरी से शहडोल आ रही बस पलटी, 24 घायल
    मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की पुष्पराजगढ़ की सरई चौकी के बगदरा घाट पर शनिवार 1 जुलाई की सुबह एक बस पलट गई. यह बस डिंडोरी जिले से शहडोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में लोगों को लेकर जा रही थी. घटना सुबह 11 बजे की है. हादसे में बस में सवार 24 लोग घायल हुए हैं. 2 को अधिक चोट पहुंची है, अन्य लोग पूरी तरह से सुरक्षित बताए गए हैं.

     

     

    घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के डॉ व एंबुलेंस पहुंची और तुरंत घायलों को राहत पहुंचाई. अनूपपुर जिले के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारीराजेंद्र प्रसाद सोनी ने बताया कि बस में सवार 24 लोगों को चोटें आई हैं. इनमें एक का हाथ फैक्चर हो गया है. दूसरे के सिर में चोट आई है.

     

     

     

    बस ड्राइवर गति पर नियंत्रण नहीं रख पाया

    बरघाट के मोड़ पर बस ड्राइवर गति पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस पलट गई. बस में लगभग 40 लोग सवार थे. घायलों को पांच 108 एंबुलेंस वाहन से पुष्प राजगढ़ तहसील क्षेत्र के खमरौध, बेनीबारी और सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है. सूचना मिलने पर मौके पर सरई, करनपठार एवं राजेंद्रग्राम थाना की पुलिस पहुंची. इसी तरह डिंडौरी कलेक्टर विकास मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे. बताया गया बस में सवार सभी लोग डिंडौरी जिले के धनुआ सागर गांव के हैं. यह सुबह डिंडौरी से शहडोल के लिए रवाना हुए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा, 11 अगस्त तक चलेगा, यूसीसी बिल हो सकता है पेश
    Next Article सीतारामडेरा : चिप्स खाने के बाद बिगड़ी तबीयत ,डॉक्टर ने किया मृत घोषित

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.