उत्तम मुनि
नाला(जामताड़ा)— नाला सिचाई विभाग के आईबी में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक जिला अध्यक्ष अजय मंडल की अध्यक्षता में हुई | बैठक में मुख्य रुप से मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हलधर साव, प्रदेश महामंत्री सुनील साहू, प्रदेश मंत्री ईश्वर चंद्र प्रजापति सहित अन्य वरीष्ठ नेता उपस्थित थे |बैठक में सदस्यता अभियान की प्रगति समिक्षा की गई |इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की | प्रदेश महामंत्री सुनील साहू ने कहा कि कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को लेकर तयशुदा समयसीमा तक अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करनी है | मौके पर उन्होंने सदस्य बनने को लेकर तकनिकी जानकारी कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराई |मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माधवचंद्र महतो ने कहा कि सभी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत से समर्पीत होकर पार्टी एवं जनहित में कार्य कर रहे हैं लेकिन तयशुदा लक्ष्य की प्राप्ति हेतु और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है | कहा कि वर्तमान राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है| कहा कि राज्य से उग्रवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने को लेकर सरकार कृतसंकल्प है | बैठक में चंद्रमोहन घोष, आशिष तिवारी, जीवन माजि, काशीनाथ मंडल, गया प्रसाद मंडल,नुनीगोपाल गोरांई, स्वपन मंडल, श्यामापद मंडल, गौतम महतो, लाखपति मंडल,तारापद मंडल, परेश मंडल, भीम चंद, स्वपन महतो, खिरोद सिंह, अदित्य मंडल, श्रीकांत महतो, रामानंद यादव,सहित अन्य कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी मौजुद थे |
फोटो— बैठक करते भाजपा ओबीसी मोर्चा के सदस्य |
सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक
Previous Articleजिले में अपराध पर जहां नकेल कसने में चाईबासा पुलिस सार्थक रही वहीं परिवहन विभाग नें भी नें एक माह में करीब पांच लाख की राज्सव का वसुली
Next Article उन्नाव की त्रासदी की उपजे सवाल