Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेघड़ा में इलेक्ट्रॉनिक होलसेल की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    तेघड़ा में इलेक्ट्रॉनिक होलसेल की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दयानंद कश्यप की रिपोर्ट

    तेघरा ,बेगूसराय :तेघड़ा एनएच 28 नगर परिषद कार्यालय के सामने मंगलवार की रात एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मघुरा पुर निवासी एसबीआई के प्रतिष्ठान गोल्डी इलेक्ट्रॉनिक में रात के करीब 10:बजे के बाद भीषण आग लग गई जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और पल भर में ही कीमती सामान सहित बिजली उपकरण और सामान जलकर राख हो गई। आग की घटना को देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद फायर बिग्रेड विभाग को सूचित किया गया मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण बिजली का शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। गोल्डी इलेक्ट्रॉनिक दुकान के प्रोपराइटर मथुरापुर एक निवासी बबीता सिंह पति सुनील सिंह है। वहां मौजूद दुकानदार कृष्णा कुमार ने बताया कि। दुकान 9: बजे रात को बंद करके वह अपने घर चले गए थे। रात के 10:30 बजे करीब दुकान में आग लगने की सूचना मिली, जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो अंदर भयानक आग लगी हुई थी। और सारा सामान जलकर राख हो चुका था। बताया गया कि इस आगजनी की घटना में करीब 85 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मौके पर तेघड़ा थाना की पुलिस आगजनी स्थल पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। दुकान मालिक ने बताया कि टेस्ला बैट्री इनवर्टर सहित समस्तीपुर जिला का वर्क से संबंधित उसका स्टॉक रखा हुआ था जिसका अनुमानित मूल्य 25 लाख के करीब था। ओरिएंट वायर जो बेगूसराय जिला का काम का स्टॉक था जिसका अनुमानित मूल 15 लाख का था , एसी, टीभी, फ्रिज, कूलर, पंखा, वाशिंग मशीन, के अलावे विभिन्न तरह के इलेक्ट्रॉनिक समान का होलसेल स्टॉक सभी मिलाकर लगभग 85 लाख रुपये की क्षति हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में समाज के हर तबके के शैक्षणिक, आर्थिक रोजगार का विकास हो रहा है। रूदल राय
    Next Article टैंकलोरी ने बाइक को ठोका 9 वर्षीय बालक की मौके पर हुई मौत ,बुझ गया एक लौता चिराग

    Related Posts

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.