Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, गोदाम में फंदे से लटका मिला युवक का शव
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, गोदाम में फंदे से लटका मिला युवक का शव

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दयानंद कश्यप की रिपोर्ट

    तेघरा ,बेगूसराय :तेघड़ा थाना अंतर्गत तेघड़ा पुरानी बाजार भागीरथ मार्ग वजलपुरा अवस्थित तेघड़ा नगर परिषद के वार्ड संख्या 17 लक्ष्मी औषधालय कंपस में भाड़े पर चल रहे गोदाम में सोमवार को करीब संध्या 6: बजे के आसपास एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मोहम्मद मुन्ना के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मजहर उर्फ बबलू बताया गया । लोगों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दिया जैसे ही मृतक के परिजनों को इसकी सूचना मिली उसके परिवार में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने आनन-फानन में बबलू को तेघड़ा बाजार के निजी चिकित्सक के यहां ले गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जैसे ही तेघड़ा पुलिस को इस घटना की सूचना मिली पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित छानबीन में जुट गई और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज के साक्ष और मृतक के पास से मिली मोबाइल को अपने साथ ले गया साथ ही। संबंधित कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा। घटनास्थल पर मौजूद मृतक की मां और परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि बबलू आत्महत्या नहीं कर सकता। ऐसा करने के लिए उसके सामने कोई वजह नहीं था । बताया गया कि तेघड़ा स्टेशन रोड निवासी मुकेश कुमार टेंट हाउस एवं सजावट संबंधित कार्य के लिए या गोदाम भाड़े ले रखा था । जहां 2 साल से बबलू काम करते आ रहा था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। मौत की वजह का पता तो अब पुलिस की तफ्तीश, सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगालने, मृतक के पास से बरामद मोबाइल एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही संभव हो सकता है। मृतक अविवाहित था वह दो भाई एवं पांच बहन था। लोगों ने बताया कि बबलू अपने परिवार का कमाउ पुत्र था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : 15 साल मामला चलने के बाद उच्च न्यायालय ने दो आवास को सील करने का दिया आदेश
    Next Article सरायकेला: ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर एक युवक की ऑन द स्पॉट मौत , ट्रक चालक फरार

    Related Posts

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.