Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सौरव-गौरव गिरोह का आतंक, डॉक्टर से मांगी जा रही रंगदारी, चिकित्सक परिवार ने आत्मदाह की दी धमकी
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    सौरव-गौरव गिरोह का आतंक, डॉक्टर से मांगी जा रही रंगदारी, चिकित्सक परिवार ने आत्मदाह की दी धमकी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पिंकल कुमार की रिपोर्ट

    बेगूसराय में पिछले डेढ़ साल से आपराधिक गिरोह के आतंक से एक डॉक्टर दंपति परेशान हैं और पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। सौरभ-गौरव गैंग की खौफ से तंग आकर अब इस चिकित्सक परिवार ने आत्मदाह की धमकी दी है।
    अपराधियों के खौफ से सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ना सिर्फ डर के साए में जीने को मजबूर हैं। बल्कि डर की वजह से डॉक्टर दंपति बच्चे के साथ आत्मदाह की बात कर रहे हैं। कह रहे हैं कि सौरव-गौरव गिरोह से बचने के लिए इसके सिवाय अब कोई भी रास्ता नहीं बचा है।
    आयोजित प्रेसवार्ता में सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि अपनी पत्नी अपर्णा कुमारी के नाम से डेढ़ साल पहले हेमरा चौक के पास जमीन खरीदी थी। जिसमें अस्पताल बनवाने का कार्य शुरू किया। निर्माण कार्य की शुरुआत में ही सौरभ-गौरव गैंग ने जमीन पर धावा बोल दिया और रंगदारी की मांग करने लगे।
    रंगदारी नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कई बार हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाया। बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसके बाद एक बार फिर तीन जून को बदमाशों ने रंगदारी की मांग को लेकर धमकी देना शुरू कर दिया। जिसके बाद नगर थाने में फिर मामला दर्ज कराया गया तो पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
    इसके वाबजूद अपराधियों द्वारा लगातार रंगदारी की मांग और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अपराधी कह रहे हैं कि परिवार के सभी सदस्यों को अगवा कर हत्या कर देंगे। अपराधियों के डर से बच्चे ना तो पढ़ने के लिए स्कूल जाते हैं और ना ही कोचिंग। सभी बच्चों को क्लिनिक पर साथ लेकर आते हैं। जहां भी जाते हैं पत्नी और बच्चों को साथ लेकर जाते हैं।

    पीड़ित डॉक्टर का कहना है कि एक यूटुबर भी इनके साथ मिला हुआ है। युटूबर के माध्यम से सोशल मीडिया पर आकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। डॉक्टर और उनकी पत्नी ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। कहा है कि बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई की जाए नहीं तो पूरे परिवार के साथ वे आत्मदाह करने के विवश हो जाएंगे।

    एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जल रही है। इन अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिले में यदि कोई भी गैंग इस तरह का काम करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलगमा चांदनी चौक पर बाइक लगाने के कारण मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया
    Next Article खगड़िया में नशे की हालत में 8 बाराती गिरफ्तार,बेगूसराय से गया था बराती

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.