Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसडीओ का छापा,कारोबारी की गाड़ी जप्त, दुकान सील, पुलिस बल नही होने के कारण कारोबारी फरार।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    एसडीओ का छापा,कारोबारी की गाड़ी जप्त, दुकान सील, पुलिस बल नही होने के कारण कारोबारी फरार।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पिंकल कुमार की रिपोर्ट
    बेगुसराय:सरकारी अनाज की बड़ी कालाबाजारी का रैकेट का खुलासा बखरी में एसडीएम सन्नी कुमार सौरव के द्वारा मारे गए छापेमारी में हुआ है। एसडीएम गुप्त सूचना के आधार पर नगर परिषद के सलोना में चैती दुर्गा स्थान मंदिर के पास से गला व्यवसाय की दुकान में छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी में बड़ी मात्रा में PDS का सरकारी चावल भी बरामद किया गया है जो गल्ला दुकानदार दिनेश सिंह ने कथित तौर पर PDS दुकानदारों से खरीदा था और उसे बखरी के धान मिलर हनुमान राइस मिल के पिक अप वैन नं- BRO9GB3036 जो कि राइस मिल के मुंशी विजय कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है, उक्त गाड़ी से मिल पर भेजा जा रहा था। लेकिन ऐन वक्त पर एसडीएम सन्नी को
    इसकी सूचना मिली, जिसके बाद वह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्वेता कुमारी के साथ पहुंचकर छापा मारा। लेकिन पुलिस बल नहीं होने के कारण दुकानदार दिनेश सिंह, हनुमान राइस मिल का मुंशी, ड्राइवर और लोडिंग
    स्टाफ आदि सभी मौके से फरार हो गए हैं । एसडीएम सन्नी ने बताया कि उन्हें सरकारी अनाज की कालाबाजारी और खरीद-फरोख्त की गुप्त सूचना मिली थी । इसी सूचना के आधार पर वे दुकान पर पहुंचे, लेकिनदुकानदार और पिक अप गाड़ी का ड्राइवर, मुंशी आदि सभी लोग हमलोगों को देखते ही भाग गए। उन्होंने कहा कि दुकान को बंद कर अंदर पिक अप वैन पर चावल लोड किया गया था, जिसे दुकान के भीतर ही सील कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। एसडीएम श्री सन्नी ने बताया कि सरकार द्वारा गरीब लोगों को सरकारी दर पर हर महीने खाद्यान्न की आपूर्ति की जाती है। लेकिन यह सरकारी अनाज कैसे किसी प्राइवेट दुकान तक पहुंचा और फिर इस अनाज को पिक अप पर लोड कर कहां
    ले जाया जा रहा था यह जांच का विषय है। जो भी लोग इसमें दोषी पाए जाएंगे चाहे वह कितने भी बड़े रसूखदार क्यों ना हो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुकान बाहर से बंद, अंदर चल रहा था सरकारी अनाज कादुकान बाहर से बंद, अंदर चल रहा था सरकारी अनाज का खेल एसडीएम ने कहा कि उन्हें मिली गुप्त सूचना के आधार पर जब वह बताए गए दुकान पर पहुंचे तो दुकान बाहर से बंद पाया गया। दुकान का कोई नाम या कोई बोर्ड नहीं मिला। सिर्फ दुकान की दीवार पर सिंह जी और मोबाइल नंबर लिखा था । लेकिन बंद दुकान के अंदर हलचल हो रही थी। जिसे भांपते हुए दुकान के शटर को जब उठवाया गया तो भीतर कुछ और ही नजारा देखने को मिला। दुकान के अंदर एक नई पिकअप वैन पर चावल लोड किया जा रहा था। जबकि सैकड़ों बोरी में गेहूं, चावल, मक्का के साथ कम मात्रा में सरसों आदि खाद्यान्नों का भंडारण मिला। जो राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के मार्का वाले बोरों में पैक कर हाथ से सिलाई की गई है। SDM ने कहा कि फिलहाल दुकान को सील कर अग्रेतर कारवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफिर एक बार अर्णव आलोक किलनिक घिरा विवादों में, बच्चे की मौत पर परिजन ने काटा बवाल, मौत के जिम्मेदार है
    Next Article ठगी करने के आरोप में पीएनबी बैंक के फर्जी अधिकारी गिरफ्तार।

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान, विधायक संजीव सरदार ने कहा- इनके संघर्ष से साकार हुआ अलग राज्य का सपना

    August 24, 2026

    महंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है

    August 23, 2026

    राजनगर पब्लिक लाइब्रेरी में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: पत्रकार प्रदीप कुमार नायक की जंग

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान, विधायक संजीव सरदार ने कहा- इनके संघर्ष से साकार हुआ अलग राज्य का सपना

    महंगाई काबू में है, बस आम आदमी का बजट बेकाबू है

    राजनगर पब्लिक लाइब्रेरी में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: पत्रकार प्रदीप कुमार नायक की जंग

    विदेशी मुद्रा भंडार 716.9 अरब डॉलर पहुंचा: भारतीय अर्थव्यवस्था हुई सुदृढ़

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: भारत की अंतरिक्ष उड़ान और युवाओं के सपनों को नई दिशा

    गंगा का जलस्तर बढ़ा, बलिया दियारा के निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

    अन्ना चौक पर फिर हादसा, तेज रफ्तार कार की चपेट में आए दो युवक

    तुलसी भवन में तुलसी जयंती समारोह का भव्य समापन, आचार्य हरेराम त्रिपाठी को गोस्वामी तुलसीदास सारस्वत सम्मान

    नेमरा से 24 अगस्त को शुरू होगी JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा

    डिमना की बुनियादी समस्याओं को लेकर हिल व्यू कॉलोनी विकास समिति का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.