Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जलगांव में हिंसा के बाद धारा 144 लागू, मंदिर में तोड़फोड़, पुलिस पर हमला
    Headlines

    जलगांव में हिंसा के बाद धारा 144 लागू, मंदिर में तोड़फोड़, पुलिस पर हमला

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    महाराष्ट्र के जलगांव के अमलनेरा में बीती रात दो समुदाय आपस में भिड़ गए. मारपीट और पत्थरबाजी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने लोगों से शांति की अपील की, पर उपद्रवी और उग्र हो गए. उन्होंने पुलिस की टीम पर पत्थरबाजी कर दी.इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी. इलाके में धारा 144 लागू है. पुलिस की कई टीमें शहर की गलियों में गश्त कर रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, हिंसा में 4 पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं.

     

     

     

    बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में हिंसा शुरू हुई. अमलनेरा में दीवार पर एक समुदाय के कुछ बच्चे पेशाब कर रहे थे, जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध जताया. शुरू में तो मामूली कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग हाथापाई करने लगे.मारपीट की घटना शुक्रवार रात 10 बजे के करीब हुई है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने अमलनेरा शहर से 34 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, अगले दो दिनों तक शहर में कर्फ्यू लगाया गया है. अब किसी तरह की शहर में कोई अप्रिय घटना की खबर नही है.

     

     

     

    जानकारी के मुताबिक, शहर के जिंजर गली व सराफ बाजार में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी हो रही थी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें. कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें. पुलिस ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी.

     

     

     

    पुलिस ने कहा है कि शहर की सुरक्षा में कोई भी बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान में जुटी है. पुलिस के अधिकारी ने कहा है कि दोनों पक्षों से बात की गई है औऱ उन्हें समझाया गया है. बताया जा रहा है कि हिंसा में शामिल लोगों ने मंदिर और दुकानों में तोड़फोड़ की है. मंदिर में तोड़फोड़ की घटना पर दूसरा पक्ष और उग्र हो गया और उन्होंने पत्थरबाजी की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेता बोले “लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर पीएम बनना चाहते हैं राहुल गांधी”
    Next Article आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 4 चयनित मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.