Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा से हुई 58 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज
    Headlines सिनेमा

    जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा से हुई 58 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा से हुई 58 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज
    बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ठगी का शिकार हुई हैं और उन्होंने आरोपी के खिलाफ के केस दर्ज कराया है। आयशा श्रॉफ के साथ 58 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। जिसको लेकर आयशा श्रॉफ ने एलन फर्नांडिस नाम के शख्स के खिलाफ सांताक्रूज पुलिस में स्टेशन में फ्रॉड करने के केस दर्ज करवाया है।

     

     

     

    पुलिस के हवाले से ट्वीट किया है। इस ट्वीट के मुताबिक, ‘जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। एलन फर्नांडिस नाम के शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 408, 465, 467 और 468 के तहत और 58 लाख के फ्रॉड को लेकर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।’ हालांकि, आयशा श्रॉफ और उनकी फैमिली की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।रिपोर्ट्स में बताया गया है की आयशा श्रॉफ अपने बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ मिलकर एमएमए मैट्रिक्स जिम चलाते हैं। साल 2018 में एलन फर्नांडिस को एमएमए मैट्रिक्स कंपनी में डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस की जिम्मेदारी दी गई थी। आरोपी ने भारत में और भारत के बाहर 11 टूर्नामेंट का प्लान बनाया था। इस आयोजन को लेकर उसने कंपनी से बड़ी रकम ली थी। टूर्नामेंट के लिए कंपनी के अकाउंट में दिसंबर 2018 से जनवरी 2023 तक 58 लाख रुपये से ज्यादा की रकम जमा की गई थी।

     

     

     

    आयशा श्रॉफ ने 3 मई को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद फर्नांडिस पर धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। यह पहली बार नहीं है जब आयशा ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। इससे पहले, उसने 2015 में धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोपों को लेकर अभिनेता साहिल खान के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रिटिश संसद की सदस्यता से बोरिस जॉनसन का इस्तीफा बोले- मजबूर किया जा रहा है
    Next Article नियोजन नीति के विरोध में 48 घंटे  का सम्पूर्ण झारखंड बंद को लेकर सड़कों पर उतरे बंद समर्थक

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.