Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रिटिश संसद की सदस्यता से बोरिस जॉनसन का इस्तीफा बोले- मजबूर किया जा रहा है
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ब्रिटिश संसद की सदस्यता से बोरिस जॉनसन का इस्तीफा बोले- मजबूर किया जा रहा है

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ब्रिटिश संसद की सदस्यता से बोरिस जॉनसन का इस्तीफा बोले- मजबूर किया जा रहा है
    ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने तत्काल प्रभाव से संसद की सदस्यता छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने अपने इस फैसले से सभी को चौंका दिया है. बोरिस जॉनसन ने पार्टीगेट मामले पर संसदीय समिति की रिपोर्ट आने के बाद संसद की सदस्यता से इस्तीफा दिया है. जॉनसन एक संसदीय जांच के तहत जांच के घेरे में थे. दरअसल, हाल ही में एक संसदीय समिति ने कहा था कि लॉकडाउन के दौरान डाउनिंग स्ट्रीट में पार्टियों का आयोजन किया जा रहा था. जो कि साफतौर पर लॉकडाउन का उल्लघंन था. लेकिन जॉनसन ने इस मामले में संसद को गुमराह किया था, वह हाउस आफ कामंस (संसद) को कहते रहे कि लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है. इस मामले में उन्हें दंड दिया जाएगा.

     

     

     

    जॉनसन को समिति से एक गोपनीय पत्र प्राप्त होने के बाद, उन्होंने सांसदों पर ‘कंगारू कोर्ट’ की तरह काम करने और अपने राजनीतिक करियर को समाप्त करने का आरोप लगाया. समिति पर आरोप लगाते हुए जॉनसन ने एक बयान में कहा ‘मुझे मुट्ठी भर लोगों द्वारा मजबूर किया जा रहा है, उनके दावे का कोई सबूत नहीं है.’ हालंकि जॉनसन ने संकेत दिया कि वह राजनीति में लौट सकते हैं, यह घोषणा करते हुए कि वह ‘अभी के लिए’ संसद छोड़ रहे हैं.लेकिन इस्तीफा देने का फैसला उनके 22 साल के राजनीतिक करियर का अंत हो सकता है,

     

     

    जहां वह संसद से लंदन के मेयर तक पहुंचे और फिर एक प्रोफाइल बनाई जिसने ब्रेक्सिट के पक्ष में 2016 के यूरोपीय संघ के जनमत संग्रह के संतुलन को तोड़ दिया. बता दें कि कि बोरिस जॉनसन ने साल 2022 में प्रधानमंत्री का पद छोड़ दिया था, लेकिन उन्होंने सांसद के तौर पर सेवाएं जारी रखी थीं. उन्होंने आगे कहा ‘मैं यह सोचने वाला अकेला नहीं हूं कि ब्रेक्सिट का बदला लेने और अंततः 2016 के जनमत संग्रह के परिणाम को उलटने के लिए एक विच हंट चल रहा है. मेरा निष्कासन आवश्यक पहला कदम है, और मुझे विश्वास है कि इसे लाने के लिए एक ठोस प्रयास किया गया है.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी की योगी सरकार का बड़ा निर्णय, 5 साल के सभी पेंडिंग ट्रैफिक चालान माफ किए
    Next Article जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा से हुई 58 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.