Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम शीघ्र लागू कराए राज्य सरकार : राजेश शुक्ल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम शीघ्र लागू कराए राज्य सरकार : राजेश शुक्ल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम शीघ्र लागू कराए राज्य सरकार : राजेश शुक्ल

    राज्य के जिला ,अनुमंडल न्यायालयों
    आधारभूत संरचना का घोर अभाव

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि झारखंड में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करना अत्यंत आवश्यक है ताकि अधिवक्ता निर्भीकता से अपने दायित्व निभा सके। राजस्थान और मध्यप्रदेश में इसे लागू किया जा चुका है।

    श्री शुक्ल आज चाईबासा जिला बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज झारखंड में जिला और अनुमंडल न्यायालयो में आधारभूत संरचना का घोर अभाव है। इस भीषण गर्मी में अधिवक्ता अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे है। कई जिला और अनुमंडल न्यायालयों में बिजली के काटने से भीषण गर्मी में भी अपने कर्तव्य का पालन अधिवक्ता कर रहे है। कई जिला और अनुमंडल में शुद्ध पीने के पानी का भी अभाव है। झारखंड सरकार को राज्य में अधिवक्ता कल्याण की योजनाओं के लिए बजटीय प्रावधान अन्य राज्यों की तरह देना चाहिए।

     

     

     

     

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने कहा है कि राज्य सरकार को झारखंड में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए पूर्व की घोषणा को बिना बिलम्ब के लागू करना चाहिए। क्योकि घोषणाएं अपेक्षाओं को उड़ान देती है और उनका उल्लंघन उतनी ही गहरी प्रतिक्रिया पैदा करता है।

    श्री शुक्ल के आज चाईबासा जिला बार एसोसिएशन पहुँचने पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने भव्य स्वागत किया। झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य श्री अनिल कुमार महतो, जिला बार एसोसिएशन के सचिव आशीष सिन्हा, उपाध्यक्ष कैसर परवेज सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ल का भव्य अभिनन्दन किया।

    इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य श्री अनिल कुमार महतो ने कहा कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन श्री राजेश कुमार शुक्ल ,झारखण्ड के अधिवक्ताओं के गौरव है जिन्होंने झारखण्ड में अधिवक्ताओं के हितों के लिए बराबर कार्य किया। श्री शुक्ल वास्तव में झारखंड में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के प्रणेता है। उन पर झारखंड के अधिवक्ता गर्व करते है। उन्हें देश के आठ राज्यों में अधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

     

     

     

     

     

     

    इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि श्री शुक्ल को देश के आठ राज्यों में वहा की राज्य बार कौंसिल ने अधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया है। इससे झारखंड भी गौरवान्वित और महिमामंडित हुआ है।
    झारखंड के अधिवक्ताओं को श्री शुक्ल पर गर्व है।

    श्री प्रसाद ने कहा कि श्री शुक्ल ने राज्य के अधिवक्ताओं को हर कठिनाई और परेशानी में बढ़ चढ़ कर मदद किया है तथा सहज ही सभी के लिए सुलभ रहते है। झारखंड स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन के रूप तथा वाईस चेयरमैन के रूप में दो दो बार शानदार इतिहास बनाया है।

    जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री कैसर परवेज ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि श्री शुक्ल ने सदैव युवा अधिवक्ताओं को भी प्रोत्साहित किया है उनके हितों पर ध्यान दिया है झारखंड एक मात्र ऐसा राज्य है जहाँ अधिवक्ताओं को पेंशन मिलता है। उस योजना के चेयरमैन झारखंड में श्री शुक्ल ही है।

    इस अवसर पर श्री शुक्ल को पुष्पगुच्छ देकर और शाल ओढ़ाकर जिला बार एसोसिएशन चाईबासा के तरफ से सम्मानित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहागठबंधन की बैठक में धरना एवं प्रतिरोध मार्च निकालने का लिया गया निर्णय
    Next Article एमजीएम अस्पताल : दारू के नशे में युवक ने इमरजेंसी वार्ड में किया हंगामा

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 20, 2025

    “सिन्दूर: अब श्रृंगार ही नहीं, शौर्य का प्रतीक”

    May 20, 2025

    गद्दारी का जाल: देश की सुरक्षा पर मंडराता खतरा

    May 20, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “सिन्दूर: अब श्रृंगार ही नहीं, शौर्य का प्रतीक”

    गद्दारी का जाल: देश की सुरक्षा पर मंडराता खतरा

    पार्षदों के इस्तीफे से दिल्ली में ‘आप’ की साख को और लगेगा बट्टा

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    आजसू पार्टी के बैनर तले बनियाडीह स्थित सीसीएल GM कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय महाधरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    यूसील जादूगोड़ा डैम से गंदा पानी सप्लाई होने पर प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम ने चिंता जताई

    यातायात पुलिस के खिलाफ जनता से मिले जनमत के बाद जिले के जनप्रतिनधि संग करेंगी संवाद :कन्हैया सिँह

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे चांडिल, फुफेरे भाई कपूर टुडू के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल

    चौथी बार संसद रत्न से सम्मानित होंगे सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.