Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की हो अविलंब गिरफ़्तारी : राजू दानवीर
    बिहार राजनीति

    कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की हो अविलंब गिरफ़्तारी : राजू दानवीर

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंशु /बिक्रम कुमार /की रिपोर्ट
    पटना,बिहार:दुनिया भर में देश का नाम रौशन करने वाली महिला पहलवानों के समर्थन में जन अधिकार पार्टी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में आयोजित एक दिवसीय महाधरना प्रदर्शन शामिल होकर जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष सह भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मांग कर दी। साथ ही उन्होंने श्री पप्पू यादव के आह्वान पर महिला पहलवानों के समर्थन में आगामी 5 जून से आहूत जाप के राज्यव्यापी आंदोलन को सफल बनाने में युवा परिषद की मजबूत भागीदारी की भी बात कही।

    राजू दानवीर ने पप्पू यादव के समक्ष अपने भाषण में कहा कि कुश्‍ती संघ के अध्‍यक्ष सह भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के कुकृत्य से देश शर्मसार है, सिर्फ भाजपा नेताओं को छोड़कर। उन्होंने कहा कि पहले किसान, फिर जवान और अब पहलवान,मोदी सरकार और उनके सांसद, विधायकों के करतूतों से हलकान है। मेडल जीत कर देश का सर गर्व से ऊंचा करने वाली पहलवान बेटियाँ पूछ रही हैं प्रधानमंत्री जी से कि क्या वे सिर्फ नारे बनकर या सत्ता में आने भर का एजेंडा बनकर रह गई हैं।

    दानवीर ने कहा कि याद कीजिए – 18 अगस्त 2016 का वो दिन जब साक्षी मलिक ने रिओ ओलंपिक में पदक जीता था, साक्षी एकमात्र भारतीय महिला हैं जिन्होंने कुश्ती में ओलंपिक में मेडल जीता है। आज वो इतनी निराश हैं कि अपना मेडल प्रवाहित करने को मजबूर हैं। जिस मेडल को पाने के लिए इन महिला पहलवानों ने अपनी पूरी जिंदगी खपा दी। आज वो न्याय की गुहार लगाते लगाते गूंगी बहरी सरकार के आगे हार गई। ये हार इन पहलवानों का नही, देश के लोकतंत्र और न्याय प्रणाली का है।

    उन्होंने कहा कि 7 महिला पहलवानों ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस में पॉस्को एक्ट के साथ दो एफआईआर भी दर्ज हैं लेकिन अभी तक सांसद की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हम भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की अविलब गिरफ़्तारी और उनकी सांसद की सदस्यता से इस्तीफे की मांग करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमस्तीपुर पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाशबि
    Next Article रोसड़ा में मोबाइल छितनाई की घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन

    Related Posts

    एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ टीम ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    May 16, 2025

    मानगो डिमना चौक पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी का कांग्रेस ने पुतला फूंका

    May 16, 2025

    भाजपा के नेता और मंत्री लगातार कर रहे सेना और तिरंगे का अपमान,भाजपा शीर्ष नेतृत्त्व मौन : आनन्द बिहारी दुबे

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ टीम ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    गीता थिएटर एवं रॉबिन हुड आर्मी के संयुक्त तत्वावधान स्पेशल समर कैंप का दूसरे चैप्टर का हुआ समापन

    अखिल भारतीय पुर्व सैनिक के सक्रिय कार्यकर्ता की पत्नी के गले से सोने का चेन छीनकर भागे बदमाश

    सिविल डिफेंस जमशेदपुर शहर में 12 जगहों पर लगाएगा सायरन घंटी

    रंजीत पांडे पर धोखाधड़ी और झूठे मुक़दमे में फंसाने का आरोप , बागबेड़ा थाना की भी एसएसपी से शिकायत

    मानगो डिमना चौक पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी का कांग्रेस ने पुतला फूंका

    भाजपा के नेता और मंत्री लगातार कर रहे सेना और तिरंगे का अपमान,भाजपा शीर्ष नेतृत्त्व मौन : आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित

    हिन्दू वीर शिरोमणि पृथ्वी राज चौहान जी का गोविंदपुर के अन्ना चौक पर जयंती मनाया गया

    सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमांडिंग ऑफिसर एम प्रबो सिंह के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.