Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने 7 सबर व 1 भुईयां परिवार को दी पीएम आवास की स्वीकृति, लाभुकों को खिलाई मिठाई
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त ने 7 सबर व 1 भुईयां परिवार को दी पीएम आवास की स्वीकृति, लाभुकों को खिलाई मिठाई

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो नगर निगम के खड़ियाबस्ती कम्यूनिटी हॉल में लगा जनता दरबार, उपायुक्त ने आमजनों की सुनी समस्यायें, यथोचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त

    उपायुक्त ने 7 सबर व 1 भुईयां परिवार को दी पीएम आवास की स्वीकृति, लाभुकों को खिलाई मिठाई

    बड़ी संख्या में जनता दरबार में स्थानीय लोग हुए शामिल, 280 से ज्यादा आवेदन आए

    उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव का साप्ताहिक जनता दरबार मानगो नगर निगम अंतर्गत शंकोसाई के खड़ियाबस्ती कम्यूनिटी हॉल में आयोजित किया गया । इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्या के समाधान को लेकर उपायुक्त से मिले जिसे उन्होने काफी गंभीरतापूर्वक सुना तथा प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई करते हुए निष्पादन कराने को लेकर आश्वस्त किया । इस मौके पर 280 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सर्वजन पेंशन के 50 आवेदन, वोटर कार्ड के 15, जलापूर्ति संबंधी 10, बिजली विभाग से संबंधित 5, नौकरी की मांग को लेकर 7 आवेदन, नाली निर्माण का 3 आवेदन, आधार कार्ड का 60 आवेदन, जन्म प्रमाण पत्र से संबंधी 25 आवेदन, जमीन म्यूटेशन का 10, दिव्यांगता प्रमाण पत्र का 12, जाति प्रमाण 07, दुकान आवंटन का 5 आवेदन तथा बड़ी संख्या में स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर आवेदन आए। मौके पर दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, श्रवण यंत्र व बैशाखी दिया गया ।

    इस अवसर पर उपायुक्त ने खड़िया बस्ती सबर टोला में पूजा सबर, रीता सबर, तेलकी सबर, फातली सबर, बुधनी सबर, शांति सबर, लखी सबर, संगीता भूइयां को पीएम आवास की स्वीकृति मिलने पर बधाई दी तथा लाभुकों का मुंह मीठा करवाया। उपायुक्त ने सबर परिवारों से उन्हें मिलने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ के बारे में जानकारी ली।

    जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों में मुख्यत: आयुष्मान कार्ड बनाने या नाम जोड़ने, आधार कार्ड संबंधी, राशन, वोटर कार्ड, स्वास्थ्य समस्या संबंधी आवेदन आए। उपायुक्त ने कहा कि प्राप्त आवेदनों के ट्रेंड को देखते हुए आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन, वोटर कार्ड आदि बनवाने के लिए कैम्प लगवाया जाएगा । उपायुक्त ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र बनाने की भी शिकायत आई है, उन्होने अपील किया कि जिस किसी अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ हो वहां का सर्टिफिकेट नगर निकाय में जमा करें, सभी लंबित आवेदनों को भी जल्द निष्पादन के निर्देश दिए हैं । पानी की समस्या पर भी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है, मानगो नगर निगम में 2041 में जो आबादी होगी उसके मुताबिक पानी की डिमांड को पूरा करने के लिए नए ट्रीटमेंट प्लांट का डीपीआर बनाते हुए राज्य मुख्यालय भेजा जाएगा । पिलहाल टैंकर से पानी का सप्लाई किया जा रहा है ।

    जनता दरबार में 18 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई । इस मौके पर निदेशक डीआरडीए, अपर उपायुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, डीएसई, तकनीकी विभागों के अधिकारी तथा अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला प्रखंड के दलाबड़ गांव में एक दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का व्यवस्था किया गया
    Next Article भाजपा हटेगा तभी देश बचेगा-कन्हाईमाल पहाड़िया

    Related Posts

    गुड़ाबांदा पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, 17 चोरी की बाइक बरामद

    August 25, 2026

    प्रेमी के पास जाने के लिए टावर पर चढ़ गई लड़की,नीचे उतारने के लिए पुलिस के छूट रहे पसीने

    August 25, 2026

    समाहरणालय में बुजुर्ग महिला की परेशानी पर डीसी की पहल, सात दिनों में पेंशन दिलाने का निर्देश

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुड़ाबांदा पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, 17 चोरी की बाइक बरामद

    प्रेमी के पास जाने के लिए टावर पर चढ़ गई लड़की,नीचे उतारने के लिए पुलिस के छूट रहे पसीने

    समाहरणालय में बुजुर्ग महिला की परेशानी पर डीसी की पहल, सात दिनों में पेंशन दिलाने का निर्देश

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- MMDR विधेयक से झारखंड के अधिकार कमजोर करने की कोशिश

    छायानगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका

    दिल्ली में भारी बारिश से मचा हाहाकार, रेड अलर्ट के बीच सड़कें जलमग्न, 18 उड़ानें रद्द, 146 लेट

    हिमाचल के ऊना में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में गिरा, 50 घायल, कई गंभीर

    तमिलनाडु : सीएम विजय का बड़ा ऐलान, 3 फ्री एलपीजी सिलेंडर, महिलाओं के लिए फ्री बस सफर

    अर्जेंटीना ने भारत का विश्व कप सपना तोड़ा, 3-5 की हार के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुई टीम इंडिया

    सीजेपी का दिल्ली में बड़े मार्च का ऐलान : 5 सितम्बर से फिर गूंजेगी छात्रों की आवाज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.