Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तिहाड़ जेल में गैंगवार, मारा गया गैंगेस्टर टिल्लू ताजपुरिया, अतीक हत्याकांड से जुड़ा है कनेक्शन
    Headlines उत्तर प्रदेश

    तिहाड़ जेल में गैंगवार, मारा गया गैंगेस्टर टिल्लू ताजपुरिया, अतीक हत्याकांड से जुड़ा है कनेक्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारत के सबसे सुरक्षित जेलों में से एक दिल्ली के तिहाड़ जेल में मंगलवार 2 मई की सुबह गैंगवार हुआ है. इसमें कुख्यात गैंगस्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई.
    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर योगेश टुंडा और दीपक तीतर समेत चार कैदियों ने टिल्लू पर हमला किया था. उसे लोहे की रॉड से मारा गया. जेल प्रशासन द्वारा टिल्लू को गंभीर स्थिति में दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. हमले में रोहित नाम का एक और कैदी घायल हुआ है. वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है.

     

     

    अतीक हत्याकांड से कनेक्शन आया था सामने

    अतीक अहमद हत्याकांड में टिल्लू ताजपुरिया का नाम आया था. ऐसी जानकारी सामने आई कि अतीक पर हमला करने वाले तीन हमलावरों में से एक सनी को जिगाना पिस्टल जितेंद्र गोगी ने दिया था. जितेंद्र गोगी ने टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के लिए सनी को जिगाना पिस्टल दिया था. वह टिल्लू की हत्या कर पाता इससे पहले ही जितेंद्र गोगी को मार दिया गया. इसके बाद सनी ने जिगाना पिस्टल अपने पास रख लिया. उसने अतीक की हत्या में इसी पिस्टल का इस्तेमाल किया.

    रोहित का चल रहा इलाज

    अतिरिक्त डीसीपी पश्चिम जिला अक्षत कौशल ने कहा कि आज सुबह करीब 7 बजे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से दो विचाराधीन कैदियों के बारे में सूचना मिली. इन्हें तिहाड़ जेल से अस्पताल लाया गया था. उनमें से एक सुनील उर्फ टिल्लू को बेहोशी की हालत में लाया गया था. बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया. एक अन्य व्यक्ति (रोहित) का इलाज चल रहा है. वह खतरे से बाहर है.

     

     

    जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद चर्चा में आया था टिल्लू ताजपुरिया

    टिल्लू ताजपुरिया पर कई केस दर्ज हैं. वह दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में हुए गैंगेस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद चर्चा में आया था. 24 सितंबर 2021 को ताजपुरिया ने शूटरों को वकीलों की वेश में गोगी की हत्या के लिए रोहिणी कोर्ट भेजा था. दोनों ने कोर्ट रूम में गोगी की गोली मारकर हत्या की थी. पुलिस ने दोनों शूटरों को मार गिराया था.

    शार्प शूटर है योगेश टुंडा

    ताजपुरिया पर हमला करने वाला योगेश टुंडा जितेंद्र गोगी गिरोह का शार्प शूटर है. टिल्लू ताजपुरिया और जितेंद्र गोगी के गिरोह के बीच लंबे समय से दुश्मनी चल रही है. करीब एक दशक से दो आपराधिक गिरोहों के बीच चल रही दुश्मनी में दो दर्जन से अधिक लोग मारे गए हैं. दोनों गिरोह के सदस्य सुपारी लेकर हत्या करने, जबरन वसूली, डकैती और कार लूट के मामलों में शामिल हैं. 2015 में टिल्लू को सोनीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकर्नाटक : चुनावी रैली में जा रहे कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के हेलीकॉप्टर से टकराई चील, कराई गई आपात लैंडिंग
    Next Article आईएचएम से रांची में विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर ध्यानवाद कार्यक्रम एवम भोजन का आयोजन

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.