Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » BJP मल्लिकार्जुन खडग़े के PM मोदी पर बयान के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची, कहा- कांग्रेस अध्यक्ष पर लगे बैन
    Headlines राजनीति

    BJP मल्लिकार्जुन खडग़े के PM मोदी पर बयान के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची, कहा- कांग्रेस अध्यक्ष पर लगे बैन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली  : कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रचार के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया था. खडग़े ने नरेंद्र मोदी को जहरीले सांप जैसा बताया था. इसके खिलाफ बीजेपी शुक्रवार को चुनाव आयोग के पास गई और खडग़े पर बैन लगाने की मांग की.

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, आज हमने चुनाव आयोग को ज्ञापन दिया है. चुनाव आयोग भी इस विषय को लेकर गंभीर है. यह कोई जबान फिसलने का मामला नहीं है. जानबूझकर तीन-चार वाक्यों को इस तरीके से बोला गया है जो कांग्रेस के हेट कैंपेन का हिस्सा है. कांग्रेस लोगों को भड़काने के लिए कैंपेन कर रही है. वो देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. हमने चुनाव आयोग से मांग की है कि खडग़े को चुनाव प्रचार से रोका जाए. उनके खिलाफ स्नढ्ढक्र दर्ज की जाए.

     

     

    कांग्रेस कर रही घृणा की राजनीति

    भूपेंद्र यादव ने कहा, कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र की मर्यादा तोड़ी है. निगेटिव राजनीति की है. विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और भारत के प्रधानमंत्री के बारे में जो वाक्य मल्लिकार्जुन खडग़े ने बोले हैं वो जानबूझकर बोले हैं. वो कांग्रेस के उस गहरी घृणा की राजनीति का हिस्सा है जिसमें कांग्रेस एक लोकप्रिय नेतृत्व के प्रति व्यक्तिगत वैमनस्य (शत्रुता) रखती है. बार-बार कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करती है. इससे पता चलता है कि कांग्रेस व्यक्तिगत मर्यादा की राजनीति का उल्लंघन कर रही है. कांग्रेस पूरी तरह से हताशा में आ गई है. कांग्रेस कर्नाटक के चुनाव को वैमनस्य में बदलने लगी है. लोगों को भड़काने में लगी है. वो कितनी ही गंदी भाषा का प्रयोग करें, प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक टिप्पणी का प्रयोग करें, देश की जनता आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास, आदर और समर्थन का भाव रखती है.

     

     

     

    मल्लिकार्जुन खडग़े ने नरेंद्र मोदी को बताया था जहरीला सांप

    चुनाव प्रचार के दौरान गुरुवार को मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि नरेंद्र मोदी जहरीले सांप की तरह हैं. लोगों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि आप जहर चखेंगे तो मर जाएंगे. विवादित बयान ने तूल पकड़ा तो खडग़े ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया. मेरा बयान पीएम मोदी के लिए नहीं था. मेरा मतलब था कि बीजेपी की विचारधारा सांप की तरह है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाई कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, जिस MDMA ड्रग को जब्त किया वो निकला यूरिया, 10 लाख रुपये का मुआवजा देने के निर्देश
    Next Article टीचर भर्ती घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट को बेंच बदलने का निर्देश, जज ने टीवी चैनल को दिया था इंटरव्यू

    Related Posts

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    June 8, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.