Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य भर में कृषि मंत्री के पुतला दहन के साथ जनसेवक संघ का आंदोलन शुरू
    Breaking News झारखंड रांची

    राज्य भर में कृषि मंत्री के पुतला दहन के साथ जनसेवक संघ का आंदोलन शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राज्य भर में कृषि मंत्री के पुतला दहन के साथ जनसेवक संघ का आंदोलन शुरू
    – राज्य के मुखिया से हस्तक्षेप की मांग
    मुकेश रंजन संवाददाता

    रांची  -:  झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ की आपातकालीन ऑनलाइन बैठक 25 अप्रैल को आहूत की गई । बैठक में साजिश के तहत 2012 में नियुक्त जनसेवकों का ग्रेड पे 2400 से 2000 करने के कृषि विभाग के फैसले की कड़ी निंदा की गई।सभी ने माननीय मुख्यमंत्री से एक स्वर में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, कृषि सचिव अबु बकर सिद्दीकी और कृषि निदेशक चंदन कुमार को बर्खास्त करने की माँग की।

     

     

    इस बैठक में वर्तमान में ग्रेड-पे नियमविरुद्ध कम करने में कृषि निदेशक, कृषि मंत्री एवं कृषि सचिव झारखण्ड सरकार द्वारा सहमति देने के विरोध में क्रमबद्ध प्रदर्शन हेतू निम्नलिखित कार्यक्रम पर सहमति बनी :-
    सभी जिलों के जनसेवक दिनांक: 26.04.2023 को राज्य के सभी जिला मुख्यालय में वर्तमान कृषि निदेशक, कृषि सचिव एवं कृषि मंत्री का पुतला दहन संध्या 5:00 बजे से करेंगे ।
    दिनांक: 28.04.2023 को झारखण्ड राज्य के सभी जनसेवक कृषि निदेशालय, राँची के समक्ष धरना देंगे साथ ही संध्या 4:00 बजे कृषि निदेशक, कृषि सचिव एवं कृषि मंत्री का पुतला दहन करेंगे ।

     

     

    जनसेवक जो आवश्यक सेवाओं में अपना योगदान दे रहे हैं, वो सभी तत्काल अपने नियंत्री / वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए कलमबंद कार्य बहिष्कार में शामिल हो जायेंगे । वही दिनांक: 26.04.2023 से ही पुरे राज्य के जनसेवक कलम बंद कार्य बहिष्कार पर रहेंगे । इस क्रम में सभी जनसेवक अपने कार्यालयों, मुख्यालय में उपस्थिति दर्ज करते हुए कलमबंद कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे । इस दौरान जनसेवकों के द्वारा कोई भी कार्य निष्पादित नहीं किया जाएगा ।

     

     

    यदि विभाग द्वारा उक्त आदेश को तत्काल निरस्त नहीं किया जाता है तो, आन्दोलन के मार्ग पर चलते हुए राज्य के सभी जनसेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे , जिसकी पूरी जवाबदेही विभाग की होगी ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिड डे मील घोटाला मामले IPC की धारा 409,420,120(B) के तहत चलेगा ट्रायल
    Next Article जुगसलाई : अज्ञात बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत

    Related Posts

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    August 10, 2026

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.