Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय ने टीएसयुआईएसएल वरीय अधिकारियों की बैठक  जमशेदपुर में जनसुविधाएँ उपलब्ध कराने की नई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
    Breaking News जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    विधायक सरयू राय ने टीएसयुआईएसएल वरीय अधिकारियों की बैठक  जमशेदपुर में जनसुविधाएँ उपलब्ध कराने की नई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक सरयू राय ने टीएसयुआईएसएल वरीय अधिकारियों की बैठक  जमशेदपुर में जनसुविधाएँ उपलब्ध कराने की नई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

    टाटा स्टील लि॰ और टीएसयुआईएसएल (पूर्ववर्ती जुस्को) के वरीय अधिकारियों की मेरे साथ एक बैठक आज दोपहर में मेरी पहल पर हुई. बैठक में जमशेदपुर में जनसुविधाएँ उपलब्ध कराने की नई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई और इन्हें पूरा करने की गति तेज करने तथा जनता की ओर से उठने वाली आपत्तियों का ठोस निराकरण करने पर बातचीत हुई.

    इन परियोजनाओं में ब्राह्मण टोला जल निकासी, बाबूडीह- लाल भट्ठा-छाई बस्ती में पेयजल आपूर्ति, जोजोबेडा में पेयजलापूर्ति, मोहरदा क्षेत्र के शेष भाग में पेय जलापूर्ति, मोहरदा एवं अन्य बस्ती क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति, इंदर सिंह बस्ती एवं अन्य छोटी बस्तियों में पेय जल आपूर्ति, जेम्को विस्तार योजना में नागरिक सुविधाएँ, भालूबासा-जम्बो हनुमान मंदिर क्षेत्र में ट्रैफ़िक व्यवस्था, लिट्टी चौक से एनएच-33 तक पुल एवं नदी तक सड़क, अन्ना चौक गोविन्दपुर फ़्लाइओवर सहित अन्य योजना को शीघ्र पूरा करने पर निर्णय हुआ.

    यह निर्णय भी हुआ कि गर्मी के मौसम में कहीं भी पीने के पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी. कंपनी और जेएनएसी मिलकर यह व्यवस्था करेंगे. ख़ासकर बाबूडीह- लाल भट्टा एवं जोजोबेडा क्षेत्र में पेयजल परियोजनाओं के पूरा होने तक पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था होगी. जोजेबेडा की पुरानी सीमेन्ट फ़ैक्ट्री लाईन में पूरा पानी छोड़ा जाएगा और उपभोक्ताओं के अवैध कनेक्शन को वैध किया जाएगा.

    कंपनी अधिकारियों ने कहा कि लाल भट्ठा- बाबूडीह क्षेत्र में पीनी सप्लाई टंकी बनाने पर काम शुरू हो गया है. मैदान की बाउंड्री का काम पूरा होते ही ढाँचा खड़ा करने और मशीनरी लगाने का काम शुरू होगा और फिर पाईप बिछाकर जलापूर्ति शुरू होगी. इसमें एक साल का समय लगेगा. इस बीच क्षेत्र में जिलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था होगी. कुछ लोगों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है. हम आश्वस्त करते हैं कि यहाँ से सप्लाई होने वाला पानी उतना ही शुद्ध होगा जितना जमशेदपुर के लिये साक्ची पम्प हाउस का पानी है.

    मोहरदा के आस्था मैजेस्टिक कॉलोनी में पानी ले जाने के लिए तथा मोहरदा क्षेत्र में कंम्पनी की बिजली ले जाने के लिए नई बनी सड़क की खुदाई एक साथ होगी तथा खोदी जानेवाली सड़क की मरम्मत भी साथ साथ होते जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक सरयू राय के खिलाफ मुखर हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे लगाए गंभीर आरोप ,कहा आपके पास पूरी फिल्म है तो हमारे पास भी कुछ फिल्म है
    Next Article जिस पार्टी के नेता निशिकांत दुबे और बाबूलाल मरांडी जैसे हों, क्या वह पार्टी किसी भी दूसरे नेता पर आरोप लगा सकती है:सुप्रियो भट्टाचार्य

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.