Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “रोजगार मेला” के अवसर पर लगभग 71 हजार युवाओं को पीएम मोदी सौंपे नियुक्ति पत्र
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    “रोजगार मेला” के अवसर पर लगभग 71 हजार युवाओं को पीएम मोदी सौंपे नियुक्ति पत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘रोजगार मेला’ के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘आज 70 हजार से ज्यादा युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी मिली है। आप सभी युवाओं को… आपके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई. हमारी सरकार विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को सही अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है. आज का नया भारत, अब जिस नई नीति और रणनाति पर चल रहा है, उसने देश में नई संभावनाओं और नए अवसरों के द्वार खोल दिए हैं.’

     

     

    ‘भारत को ब्राइट स्पॉट की तरह देख रही है दुनिया’प्रधानमंत्री ने कहा, ‘NDA और बीजेपी शासित राज्यों में तेजी से रोजगार दिए जा रहे हैं. ये आज का रोजगार मेला भी इसी कड़ी में एक बड़ी सौगात है. पूरी दुनिया कोविड के बाद मंदी से जूझ रही है, ज्यादातर देशों की अर्थव्यवस्था गिर रही है, लेकिन इस सबके बीच भारत को दुनिया एक ब्राइट स्पॉट के तौर पर देख रही है.’

    पीएम मोदी ने इस दौरान पिछली सरकारों पर हमला करते हुए कहा, ‘एक समय था जब भारत टेक्नोलॉजी हो या इंफ्रास्ट्रक्चर, सबमें रिएक्टिव अप्रोच के साथ काम करता था, लेकिन अब 2014 के बाद से प्रो-एक्टिव अप्रोच अपनाई है. इसका नतीजा ये हुआ कि 21वीं सदी का ये तीसरा दशक, रोजगार और स्वरोजगार वो अवसर पैदा कर रहा है, जिनकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी.’

     

     

     

    पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘इस दौरान रोजगार के तमाम अवसर बन रहे हैं. स्टार्ट अप को लेकर भारतीय युवाओं में गजब का उत्साह है. इसके जरिये डायरेक्ट और इनडायरेक्ट तमाम तरीके से रोजगार के अवसर बने. ड्रोन इंडस्ट्री में देश आगे बढ़ रहा है. स्पोर्टस के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन, खेल संबंधी बजट में बढ़ोतरी की गई है.’ प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही कहा, ‘8-9 सालों में भारत में 30 हजार एलएचबी कोच बने. इससे तमाम रोजगार के अवसर बने. खिलौना उत्पादन के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और आज स्वदेशी खिलौने बनाए जा रहे हैं. अब भारत में सैन्य हथियार बनेंगे, और भारतीय कंपनियों से ही खरीदे जाएंगे, इससे रोजगार के हजारों अवसर पैदा हुए.’ पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के समय ज्यादातर मोबाइल फोन इम्पोर्ट किए जाते थे. आज अगर 2014 से पहले वाली स्थिति होती तो करोड़ो रुपये फारेक्स में बर्बाद होते. आज भारत में मोबाइल बन रहे और हम बाहर एक्पोर्ट भी कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअतीक अहमद का बेटा असद , शूटर गुलाम हुआ ढेर , यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर
    Next Article आजसू पार्टी ने निकाला सामाजिक न्याय मार्च , जिला मुख्यालय समक्ष किया प्रदर्शन

    Related Posts

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    June 19, 2026

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    June 19, 2026

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी और निजी बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया है, जिसके कारण लोगों को 30 से 40 रुपये प्रति बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में जल्द पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.