Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीसरी बार जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद सड़क बिजली शिक्षा व किसानों ने लिए किया काम- रबिन्द्रनाथ महतो
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    तीसरी बार जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद सड़क बिजली शिक्षा व किसानों ने लिए किया काम- रबिन्द्रनाथ महतो

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तीसरी बार जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद सड़क बिजली शिक्षा व किसानों ने लिए किया काम- रबिन्द्रनाथ महतो

    फतेहपुर सालबागान में पार्टी के बैठक में सीएम के आगमन की तैयारी को लेकर हुई बैठक

    जामताड़ा
    फतेहपुर सालबागान में झामुमो की बैठक की गई, जिसमे मुख्य रूप से नाला विधायक सह झारखंड विधान सभाध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने भाग लिया। बैठक में आगामी 5 अप्रेल को जामताड़ा में सीएम का जोहार यात्रा की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। साथ ही पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को गठबंधन सरकार के कार्यो को जन जन तक पहुंचने का निर्देश दिया। नाला विधायक ने कार्यकर्ताओं को 5 अप्रेल को हजारों की संख्या में जामताड़ा पहुंचने का निर्देश दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जब वह विधायक थे तब नाला विधान सभा क्षेत्र की गिनती नाला के रुप में आती थी। कुछ गांव में बिजली, कुछ गांव जाने के लिए सड़कें थी। पेयजलापूर्ति की व्यवस्था नही के बराबर थी। लोगों को विकास किस चिड़ियां का नाम था, मालूम नही था। लेकिन जब वह लगातार विधायक बना तो बिजली, सड़क के क्षेत्र में काफी कम किया। उनकी सरकार नही थी, फिर भी सड़क और बिजली से जोड़ने का कार्य किया। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में विधान सभा क्षेत्र के हजारों गांव में बिजली से जोड़ने का कार्य किया।
    जब उन्हें तीसरी बार जनता का आशीर्वाद मिला तो विधान सभा क्षेत्र में कई कई बड़ी बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया। फतेहपुर में एकलव्य विद्यालय से लेकर डिग्री कॉलेज तक बनाया। विद्युत सब स्टेशन बनवाया। पूरे विधान सभा क्षेत्र में गेडिया, बमंडीहा, कुंडहित में विद्युत सब स्टेशन बनाया। जब इससे भी बिजली समस्या का समाधान नही हो पाया तो रांची में बिजली अधिकारियो के साथ बैठक कर बिजली समस्या का समाधान पर चर्चा हुई तो ग्रीड बनाने की सलाह बिजली अधिकारियों ने दी तो उन्होंने सीएम से बात कर कुंडहित के भेलुवा गांव में बिजली ग्रीद बनवाया। कुंडहित में महिला डिग्री महाविद्यालय का प्रस्ताव दिया जो स्वीकृत हुआ।

    नाला में किसानों के लिए बड़े आकार के कोल्ड स्टोरेज बनाया गया। इसका लाभ क्षेत्र के किसानों के साथ साथ दूसरे जिले के किसानों को भी मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्य, क्षेत्र के विधायक के कार्य को जन जन तक पहुंचाने को कहा ताकि लोगों को जानकारी मिल सके। कहा विरोधी तो कहेंगे कुछ नही किया है। उनका काम है कहना।

    बैठक में पार्टी के कार्य व विचार को देखते हुए क्षेत्र के दर्जनों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, 500 ली. से ज्यादा शराब जप्त
    Next Article मुख्यमंत्री ने कहा- किसान पाठशाला के माध्यम से उन्नत कृषि के लिए किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.