Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 50 लाख की अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार, मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन
    Breaking News झारखंड

    50 लाख की अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार, मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 22, 2023Updated:March 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *50 लाख की अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार, मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन*
    जमशेदपुर पुलिस ने एक बार फिर अवैध मिनी शराब की फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोपोडेरा निवासी पिंटू प्रसाद, एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा निवासी आकाश महतो और बारीडीह निवासी योगेंद्र यादव शामिल है. हालांकि, मुख्य विक्रेता गोविंदा कैवर्ता और गौतम कैवर्ता पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है. पुलिस दोनो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने कुल 5541 लीटर शराब ( 9512 बोतल) बरामद की है जिसका अनुमानित मूल्य 50 लाख रुपए बताई जा रही है.

    पिंटू के पकड़ाने के बाद हुआ खुलासा
    डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह सोपोडेरा निवासी पिंटू प्रसाद अपने ससुराल में रहकर अवैध शराब बेच रहा है. 21 मार्च को पुलिस ने उसके ससुराल में छापेमारी की. पुलिस ने पिंटू के ससुराल में सीढ़ी के नीचे छुपाकर रखे 10 पेटी शराब बरामद किया. पूछताछ में पिंटू ने बताया कि वह सरायकेला खरसावां जिले के गम्हारिया थाना अंतर्गत कमलपुर निवासी गोविंदा और गौतम के पास से शराब खरीदकर लाता है. पुलिस ने गोविंदा के गोदाम में छापेमारी की जहां से दो मिनी ट्रक में लदे शराब को बरामद किया गया. मौके से दो ट्रक चालक आकाश और योगेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा दो कार भी जब्त की गई है. मौके से कुल 621 पेटी जिसमे कुल 9512 बोतल शराब, 6,500 पीस ढक्कन, 1350 खाली बोतल और विभिन्न कंपनी के स्टीकर बरामद किए गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए श्रीमती मुन्नी देवी , श्रीमती पार्वती देवी, श्रीमती पूजा देवी और श्रीमती पार्वती देवी को किया सम्मानित
    Next Article समाहरणालय परिसर से मुख्यमंत्री सारथी योजना के वृहत प्रचार-प्रसार हेतु उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Related Posts

    मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल

    October 7, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    October 7, 2026

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मरीन ड्राइव में पुलिस मुठभेड़, बिंदल मॉल फायरिंग के दो शूटर घायल

    Strategic gameplay surrounding https://thelabcasino-ca.ca for seasoned gamblers

    Rolletto Happy Hour: Quand est-ce et qu’est-ce qui est boosté

    Implementarea eficientă a swiper îmbunătățește experiența utilizatorilor pe mobil

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Luxul discret al serilor de cazinou online

    Godz Interac pour les Joueurs Canadiens

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.