Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑस्ट्रेलिया के पास 444 रनों की बढ़त, भारत ने बिना विकेट गंवाए 36 रन बनाए
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ऑस्ट्रेलिया के पास 444 रनों की बढ़त, भारत ने बिना विकेट गंवाए 36 रन बनाए

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चौथे टेस्ट के दूसरे दिन आस्ट्रेलिया के 480 रनों के जवाब में भारत ने 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 36 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा (17) और शुभमन गिल (18) नाबाद लौटे. भारत मेहमान टीम से अभी भी 444 रन से पीछे है. आखिरी सत्र के अंतिम कुछ ओवरों के लिए भारतीय सलामी जोड़ी कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने संयम से खेलते हुए कुछ अच्छी बाउंड्री लगाई. इस दौरान, गिल द्वारा नाथन लियोन को साइड स्क्रीन पर लगाया गया छक्का शामिल है, जहां गेंद साइड स्क्रीन में जाकर खो गई थी. इसके कारण कुछ देर खेल रुका रहा. लेकिन गेंद के मिलने के बाद एक बार फिर से खेल को शुरू किया गया.

     

     

     

    दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए 36 रन बना लिए हैं. रोहित 17 और गिल 18 रन बनाकर नाबाद र. शनिवार का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. इससे पहले उस्मान ख्वाजा (180) और कैमरुन ग्रीन (114) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आस्ट्रेलियाई टीम ने 167.2 ओवर में 480 रन बनाये. भारत की ओर से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने छह विकेट चटकाए, जबकि शमी ने दो विकेट और रवींद्र जडेजा-अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया.

     

     

     

    क्या भारत अब भी जीत सकता है मैच?
    टेस्ट मैच में तीसरे दिन को ड्राइविंग-डे कहा जाता है। माना जाता है कि इसी दिन तय होता है कि मुकाबला किस ओर जा रहा है। भले ही शुरुआती तीन टेस्ट तीसरे ही दिन खत्म हुए, लेकिन अहमदाबाद में मामला जुदा है। यहां से भारत का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के स्कोर की बराबरी करने पर होगी। बल्लेबाजी के मुफीद पिच पर अगर ऐसा हो गया तो फिर अगला लक्ष्य कंगारुओं पर कम से कम 150 रन की लीड का होना चाहिए। चौथे दिन के आखिरी सेशन में ऑस्ट्रेलिया जब दूसरी बार बल्लेबाजी के लिए आएगा, तब शायद बैटिंग करना आसान न हो और इंडियन स्पिनर्स अपनी फिरकी से कोई चमत्कार दिखा दे। वैसे हारने से बेहतर भारत के पास ड्रॉ का विकल्प हमेशा मौजूद होगा, क्योंकि फिर उसे उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड श्रीलंका से अपने घर में कम से कम एक टेस्ट जीत जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजांच एजेंसियों की छापेमारी को लालू ने कहा निम्न स्तर की राजनीति
    Next Article उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम की जिलेवासियों से अपील- राशन की कालाबाजारी, कम मात्रा में देना, गुणवत्ता में कमी आदि दिखे तो करें शिकायत, तत्काल होगी कार्रवाई

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.