Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार सरकार ने बंद किए पटना हाईकोर्ट के सात जजों के जीपीएफ अकाउंट
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार सरकार ने बंद किए पटना हाईकोर्ट के सात जजों के जीपीएफ अकाउंट

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

     

    दिल्ली   -:   पटना हाईकोर्ट के सात जजों के जीपीएफ अकाउंट बंद किए जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने सुनवाई के लिए पहुंचा है. बताया जा रहा है कि मामला जब प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा की पीठ के सामने आया तो उन्होंने तुरंत इस सुनवाई की तारीख दे दी. सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा. पीठ के समक्ष एक वकील ने इस मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि सात न्यायाधीशों के जीपीएफ खाते बंद कर दिए गए हैं और मामले में जल्द सुनवाई की जानी चाहिए.  पटना हाईकोर्ट के सात जजों की तरफ से उनके वकील ने सीजेआई के सामने ये मामला रखा. वकील की तरफ से कहा गया कि सात जजों का जनरल प्राविडेंट फंड अकाउंट बंद कर दिया गया है. इस पर सीजेआई ने तुरंत पूछा कि क्या जजों का जीपीएफ अकाउंट बंद हो गया? रिट किसकी

     

     

     

    तरफ से दायर की गई है. वकील ने जब बताया कि पटना हाईकोर्ट के सात जज मामले को लेकर उनकी कोर्ट में आए हैं तो सीजेआई ने तुरंत कहा कि मामले को शुक्रवार को सुनवाई के लिए लिस्ट किया जाए.पटना हाईकोर्ट के जस्टिस शैलेंद्र सिंह, जस्टिस अरुण कुमार झा, जस्टिस जितेंद्र कुमार, जस्टिस आलोक कुमार पांडे, जस्टिस सुनील दत्ता मिश्रा, जस्टिस चंद्र प्रकाश सिंह और जस्टिस चंद्र शेखर झा द्वारा संयुक्त रूप से दायर याचिका को अधिवक्ता प्रेम प्रकाश ने सुप्रीम कोर्ट में पेश किया.बताया जा रहा है कि बिहार सरकार की ओर से हाल ही में जारी आदेश नें पटना हाईकोर्ट के 7 जजों के जीपीएफ खाते बंद करने का आदेश दिया गया था. इन सभी जजों की न्यायिक सेवा कोटे से 22 जून को नियुक्ति हुई थी. जज बनने के बाद इनके

     

     

     

     

    जीपीएफ खातों को बंद कर दिया गया था. सरकार ने ये खाते बंद करने के पीछे दलील दी है कि इन खातों को इसलिए बंद किया गया है, क्योंकि न्यायिक सेवा में उनकी नियुक्ति साल 2005 के बाद हुई थी. जीपीएफ या जनरल प्रोविडेंट फंड एक तरह का प्रोविडेंट फंड ही होता है, हालांकि इसे सिर्फ सरकारी कर्मचारी ही खुलवा सकते हैं. सरकारी कर्मचारियों को इसमें अपनी सैलरी से कुछ निश्चित रकम जमा करनी होती है. रिटायरमेंट के बाद ये रकम कर्मचारियों को मिलती है. ये एक तरह का रिटायरमेंट फंड होता है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान सरकार ने समाचार चैनलों पर लगाया प्रतिबंध, नहीं कर सकेंगे आतंकवादी हमलों का कवरेज
    Next Article एमपी के भोपाल-इंदौर से हज के लिए सीधी फ्लाइट, 5 हजार यात्री कर सकेगें सफर

    Related Posts

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    June 23, 2026

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    June 23, 2026

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.