Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नामांकन , साइकिल स्टैंड एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति समेत कई मांगों को लेकर एबीवीपी ने सौंपा जीडी कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    नामांकन , साइकिल स्टैंड एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति समेत कई मांगों को लेकर एबीवीपी ने सौंपा जीडी कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन।

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बेगूसराय :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को जीडी कॉलेज प्राचार्य को 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया ।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कॉलेज इकाई अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार ने किया । इस अवसर पर विभाग संयोजक सोनू कुमार एवं जिला संयोजक पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि जिस प्रकार के आर्थिक भ्रष्टाचार का कार्य जीडी कॉलेज प्राचार्य कर रहे हैं इससे साफ जाहिर है कि उनका ध्यान छात्र एवं महाविद्यालय हित के बजाय पैसा उगाही में है क्योंकि स्नातक प्रथम खंड एवं द्वितीय खंड का परीक्षा परिणाम जारी हुए बिना द्वितीय एवं तृतीय खंड में नामांकन लिया जा रहा है साथ ही स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर में नामांकन लिया जा रहा है जिसकी किसी भी प्रकार की सूचना नोटिस के माध्यम से नहीं दी गई है l इन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने हेतु विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य को विभिन्न विषयों के विभागाध्यक्षों की एक बैठक बुलाने एवं 75% उपस्थिति को

     

     

     

     

    कड़ाई से लागू करने का मांग किया l इस पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर राम अवधेश कुमार ने आदेश दिया के विभागाध्यक्ष एक बैठक शीघ्र बुलाई जाय । नगर मंत्री दिव्यम कुमार एवं कॉलेज अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की मांग पर अस्थाई रूप से साइकिल स्टैंड प्रारंभ किया गया था किंतु स्थाई साइकिल स्टैंड के निर्माण हेतु विस्तार केंद्र एवं विज्ञान भवन के बीच का स्थान पर निर्माण प्रारंभ किया जाए तथा डिजिटल लाइब्रेरी के अधूरे कार्य को भी पूरा कर छात्र-छात्राओं के हितार्थ खोला जाए । इस अवसर पर कॉलेज मंत्री कौशिक एवं कृष्णा कुमार ने कहा कि महाविद्यालय के विकास के लिए छात्र-छात्राओं के द्वारा दी गई राशि का उपयोग प्राचार्य रंग रोगन एवं अन्य चीजों में खर्च कर रहे हैं ।छात्र छात्राओं की संख्या के अनुपात में बैठने

     

     

     

     

    के लिए वर्ग कक्ष एवं अन्य सुविधाओं का अभाव है ।इसलिए प्राचार्य को चाहिए कि वह स्थाई संरचना विकास पर ध्यान दें । इसके साथ ही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्नातकोत्तर सत्र 2018- 20 एवं 19-21 के अंक पत्र एवं मूल प्रमाण पत्र तथा स्नातक 2018-21 एवं 19- 22 के अंक पत्र शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए मांग किया । जिस पर प्राचार्य ने अविलंब डाटा तैयार कर विश्वविद्यालय को एक पत्र भेजने की बात कही ।इस अवसर पर सत्यम कुमार, मंगल माधव , अनीश कुमार ,शिवम कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअर्जुन सदा की हुई मौत ,सड़क जाम कर आक्रोशित ग्रामीणों ने जताया विरोध, देर रात सड़क जाम को कराया गया समाप्त फिर शनिवार को जाम शुरू
    Next Article विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.