Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कश्मीर-हिमाचल और उत्तराखंड में जबरदस्त बर्फबारी, लाहौल में 3 फीट स्नोफॉल, चार नेशनल हाईवे बंद
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    कश्मीर-हिमाचल और उत्तराखंड में जबरदस्त बर्फबारी, लाहौल में 3 फीट स्नोफॉल, चार नेशनल हाईवे बंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में इस वक्त जबरदस्त बर्फबारी हो रही है. सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जम गई है. बर्फबारी से श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ाने भी प्रभावित हुईं हैं. थॉरिटी ने बताया है कि एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी केवल 200 मीटर है और लगातार बर्फबारी हो रही है. यहां सभी उड़ानें देरी से चल रही है. वहीं, बर्फबारी की वजह से कश्मीर यूनिवर्सिटी और क्लस्टर यूनिवर्सिटी ने आज होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. जम्मू कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के नारकंडा समेत कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है.मौसम विभाग के मुताबिक, यह बर्फबारी मध्यम से भारी वर्ग की होने की संभावना है. ताजा बर्फबारी के बाद कई इंच बर्फ जमा हो गई है. बर्फबारी की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है.

     

     

     

    कश्मीर के एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि रेलवे लाइन पर से बर्फ हटने तक ट्रेन (बारामूला-बनिहाल) सेवा निलंबित रहेगी. बर्फ हटते ही रेलवे अपना परिचालन फिर से शुरू कर देगा. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर संभाग में व्यापक बारिश-बर्फबारी और जम्मू संभाग में हल्की बारिश की संभावना है.” श्रीनगर के ट्रैफिक अधिकारी ने बताया है कि चंद्रकोट और बनिहाल के बीच कई जगहों पर पत्थर गिरने और मिट्टी धंसने की वजह से श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है.

     

     

     

    मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में में देर रात से बारिश जारी है. उत्तराखंड केऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है. गंगोत्री और यमनोत्री दोनों धामो में बर्फबारी जारी है.हर्षिल घाटी के मुखबा, सुख्खी, झाला, धराली, हर्षिल आदि जगहों पर भी बर्फबारी हो रही है. गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हर्षिल के बाद से बंद है. आलम यह है कि प्रदेशभर में जनजीवन पर बर्फबारी का व्यापक असर, पड़ा है. ऊपरी शिमला को जाने वाले तमाम रास्ते बंद हो गए हैं. लाहौल स्पीति में देर रात से जमकर बर्फ गिर रही है और यहां पर 150 से ज्यादा सड़कें बंद हैं. लेह-मनाली हाईवे सोलांग नाला से आगे बंद हैं. अटल टनल पर भी जमकर हिमपात हुआ है.

     

     

     

     

    जानकारी के अनुसार, शिमला के नारकंडा, कुफरी और खड़ापत्थर में देर रात से बर्फबारी हो रही है. इन मार्गों पर गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से ठप है. क्योंकि सड़कों पर फिसलन के साथ बर्फ के ढेर लग गए हैं. कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात को ही बिजली गुल है. शिमला पुलिस ने सैलानियों और स्थानीय लोगों के लिए यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की है और फिसलन और अवरुद्ध सड़कों पर यात्रा ना करने की सलाह दी है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय साहित्य परिषद जमशेदपुर इकाई के द्वारा किया गया जुगसलाई पार्क में वनभोज का आयोजन।
    Next Article समाजवादी पार्टी में बड़ा बदलाव, शिवपाल यादव को अखिलेश यादव ने बनाया राष्ट्रीय महासचिव

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.