Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल प्रदेश के 6 बागी कांग्रेसी विधायक बीजेपी में शामिल, 3 निर्दलीय ने भी थामा कमल
    Breaking News Headlines

    हिमाचल प्रदेश के 6 बागी कांग्रेसी विधायक बीजेपी में शामिल, 3 निर्दलीय ने भी थामा कमल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हिमाचल प्रदेश के 6 बागी कांग्रेसी विधायक बीजेपी में शामिल, 3 निर्दलीय ने भी थामा कमल
    नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस के छह बागी विधायक शनिवार 23 मार्च को भाजपा में शामिल हो गए. उनके साथ तीन निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है. पिछले दिनों राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया था. इसके बाद कांग्रेस ने कार्रवाई करते हुए इन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था.

     

     

    नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कांग्रेस के पूर्व विधायकों और निर्दलीय विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ली. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और राज्य इकाई के अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे. अनुराग ठाकुर ने पूर्व कांग्रेस विधायकों का भाजपा में स्वागत किया. उन्होंने हिमाचल प्रदेश में चल रही कांग्रेस सरकार की आलोचना की और कहा कि कांग्रेस अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं कर रही है.

     

     

    कांग्रेस के जिन छह पूर्व विधायकों ने भाजपा की सदस्यता की उनके नाम सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, राजिंदर राणा, इंदर दत्त लखनपाल, चेतन्य शर्मा और देविंदर कुमार भुट्टो हैं. पार्टी के व्हीप का उल्लंघन करने के चलते कांग्रेस ने उन्हें 29 फरवरी को पार्टी से निकाल दिया था. इन्हें विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया था. भाजपा में शामिल होने वाले तीन निर्दलीय विधायकों के नाम आशीष शर्मा, होशियार सिंह और केएल ठाकुर हैं.

     

     

    हिमाचल प्रदेश का अंकगणित

    कांग्रेस विधायकों द्वारा बगावत किए जाने से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार खतरे में है. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायकों की संख्या 68 है. बहुमत का आंकड़ा 35 है. 2022 के चुनाव में कांग्रेस को 40 सीटों पर जीत मिली थी. भाजपा को 25 सीटें मिली थी. कांग्रेस का दावा था कि तीन निर्यलीय विधायकों का समर्थन उसके साथ है. इससे उसका संख्या बल 43 हो गया था.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2024 घोषित : मृत्युंजय कुमार साइंस, प्रिया कुमारी कॉमर्स और तुषार कुमार आर्टस टॉपर
    Next Article एसडीओ मैडम जमशेदपुर ने केरल समाजम मॉडल स्कूल के सैकड़ों बच्चो का भविष्य अंधकार में जाने से बचाया :बब्लू झा

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.