बेगूसराय में आज आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के नियोजन में अनियमितता के खिलाफ आज वीरपुर प्रखंड के बरैपुर गांव की महिलाओं ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
अजय शास्त्री/ बेगूसराय 15 सितंबर 20
बेगूसराय में आज आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के नियोजन में अनियमितता के खिलाफ आज वीरपुर प्रखंड के बरैपुर गांव की महिलाओं ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर समाहरणालय के दक्षिणी गेट पर बैठी हुई है। भूख हड़ताल पर बैठी हुई महिलाओं ने बताया कि बीरपुर प्रखंड के बरैपुरा वार्ड नंबर 2 में फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए सेविका सहायिका को सीडीपीओ के द्वारा नियुक्ति कर दिया गया। हम लोगों को मेघा सूची में नाम आने के बावजूद भी बहाल नहीं किया गया और दूसरे लोगों को उस जगह बहाल कर दिया गया पैसा लेकर। उन्होंने आरोप लगाया कि सीडीपीओ के द्वारा मेघा सूची में जिसका तीन नंबर में था उसको पैसा को लेकर उसको बाहल कर दिया गया।जो लोग एक नंबर और दो नंबर में था उन लोगों को अभी तक नहीं बाल किया गया। इसकी शिकायत को लेकर सभी पदाधिकारी के पास जा जा कर थक गए। लेकिन कोई नहीं सुना इससे आजिज हो कर हम सभी महिलाओं ने उस भ्रष्ट पदाधिकारी के खिलाफ आज भूख हड़ताल पर बैठे हैं। हम लोग का मांग यही है कि जल्द से जल्द हम लोग को बहाल करें। अगर ऐसा नहीं किया जाएगा तो हम लोग यहीं पर भूख हड़ताल पर बैठकर अपनी जान दे देंगे
विभा कुमारी भूख हड़ताल पर बैठी महिला