Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री की पहल पर 38 महिलाएं लौटीं अपने घर
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री की पहल पर 38 महिलाएं लौटीं अपने घर

    Nijam KhanBy Nijam KhanJune 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *★मुख्यमंत्री की पहल पर 38 महिलाएं लौटीं अपने घर*
    *★कौशल के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने का निदेश*
    ==================
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की पहल पर तमिलनाडु के त्रिपुर स्थित कॉटन मिल में फंसी 38 महिलाएं संक्रमण काल में सकुशल अपने घर पहुंच गईं। वापस आयी महिलाएं रानेश्वर, शिकारीपाड़ा, दुमका तथा मसलिया प्रखंड की रहने वाली हैं। सभी फरवरी माह में तमिलनाडु काम करने गईं थीं।

    *हुआ संक्रमण जांच, डाटा बेस भी तैयार*

    वापस लौटीं महिलाओं का इंडोर स्टेडियम दुमका में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा डाटा बेस तैयार किया गया। इसके उपरांत सभी का रैपिड एंटीजन टेस्ट (रैट) के माध्यम से कोरोना की जांच की गयी। सभी को सात दिनों तक हिजला स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। सात दिन के बाद दोबारा कोविड जांच की जाएगी। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इन्हें इनके घर भेजा जाएगा।

    *मुख्यमंत्री ने कहा था आप सभी जल्द अपने घर लौटेंगी…और आज हम घर आ गये*

    तमिलनाडु से लौटी सावित्री तुरी कहती हैं हमें यकीन ही नहीं हो रहा है कि हम अपने घर पहुँच गए हैं। मुख्यमंत्री को हमारी चिंता है। आज यह यकीन के साथ कहती हूँ। मुख्यमंत्री जी से संपर्क होने पर हमें कहा गया बहुत जल्द आप सभी अपने घर में होंगी और आज हम सभी सकुशल बिना किसी कठिनाई के अपने घरों तक पहुँच गए हैं। धन्यवाद मुख्यमंत्री जी।

    *कौशल के आधार पर मिलेगा काम*

    मुख्यमंत्री ने वापस लौटीं महिलाओं को काम उपलब्ध कराने का निदेश उपायुक्त दुमका को दिया है। इस बाबत उपायुक्त ने महिलाओं से उनके कार्य के बारे में जाना है। स्थिति सामान्य होने पर इन्हें इनके कौशल के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजेश शुक्ल जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय के हाई पावर कमिटी के चेयरमैन बने
    Next Article सरकार के कार्यों को हम जन जन तक पहुंचाएं ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन करने के लिए प्रेरित करें:कांग्रेस

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    May 8, 2025

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    May 8, 2025

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    May 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बड़े घोटाले की साजिश का खुलासा

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    संवेदक स्थानीय लोगों को डरा रहे थे थाने में दर्ज होगा मुकदमा विकास सिंह

    रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.