18 साल के युवाओं के टीकाकरण अभियान का भाजपा ने किया स्वागत
जमशेदपुर। राज्य सरकार द्वारा 18 साल से ऊपर के वयस्कों को शुक्रवार से वैक्सीन दिए जाने का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने राज्य में तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान के प्रारंभ होने पर हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण का अभियान प्रारंभ होना केंद्र सरकार की दूर दृष्टि और बेहतर प्रबंधन क्षमता का उदाहरण है। जब देश में वैक्सिनेशन प्रारंभ हुआ तब पूरे विश्व की निगाह हम पर थी। जनसख्या की दृष्टि से भारत वैक्सिनेशन की चुनौती से कैसे निपटेगा इस बात को लेकर देश में और विश्व पटल पर चर्चा का विषय था। आज केंद्र सरकार के कुशल प्रबंधन से बड़ी चुनौती भी आसान नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के टीकाकरण केंद्र बिस्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल में जिलाध्यक्ष गुँजन यादव टीकाकरण के पश्चात युवाओं के बीच फेस मास्क और सेनेटाइजर का वितरण कर ‘दवाई भी और कड़ाई भी’ के प्रति युवा वर्ग को जागरूक करेंगे।