स्व. मोहन सिंह की याद में 110 ने किया रक्तदान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 4 मार्च एससीसीएन न्यूज चैनल के तत्वावधान में जनसेवक समिति व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से चैनल के संस्थापक स्व. मोहन सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ. साकची बारी मैदान क्लब में आयोजित उक्त शिविर में कुल 110 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. शिविर का उद्घाटन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने किया.
इस अवसर पर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पार्षद कविता परमार, पूर्वी घोष, विजय खां, शिवशंकर सिंह, शंभूनाथ सिंह, अनुप सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जय प्रकाश राय, संजीव भारद्वाज, अजय महतो, नानक सिंह, मधु सिंह, शशि आचार्या, अन्नी अमृता, राघवेन्द्र शर्मा, उपेन्द्र सिंह मस्तान, अंजनी पांडेय, वाईपी सिंह, हरिशंकर सिंह आदि शामिल हुए तथा रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया. शिविर को सफल बनाने में सुधाकर सिंह, शुभदर्शी, प्रियदर्शी, अभिषेक, कृष्णा, शशि, अजय, संतोष शुक्ला, राहुल कुमार, संजय, चंद्रशेखर सिंह आदि का सहयोग रहा.

