सोनिया ने की स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की तारीफ
जमशेदपुर। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तारीफ की है।एक गरीब को रिम्स में रक्त देने पर पीठ थपथपाई व कहा कि जनता की सेवा जारी रखें। इसके बाद उन्होंने संगठन को बढ़ाने की बात कही।इसकी जानकारी देते हुए बन्ना गुप्ता के मीडिया सलाहकार संजय ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर कांग्रेस के चारों मंत्री दिल्ली गए थे उनके साथ झारखंड के प्रभारी आरपीएन सिंह भी थे। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली औपचारिक मुलाकात थी।इस अवसर पर सरकार के कार्यों से उन्हें अवगत कराया गया है।
https://youtu.be/qc-O9XfFEVs