Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विष्णु ओझा और अशोक मिश्रा के देवी गीतों पर देर रात झूमें श्रोता
    Breaking News झारखंड

    विष्णु ओझा और अशोक मिश्रा के देवी गीतों पर देर रात झूमें श्रोता

    Nijam KhanBy Nijam KhanOctober 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विष्णु ओझा और अशोक मिश्रा के देवी गीतों पर देर रात झूमें श्रोता

    गोलमुरी के जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच द्वारा काली पूजा के मौके पर आयोजित भक्ति संध्या में श्रोताओ ने मंगलवार देर रात तक भोजपुरी भजन सम्राट विष्णु ओझा और अशोक मिश्रा के देवी गीतों का आनंद लिया। इस दौरान श्रोता अपनी अपनी जगहों पर झूमते दिखें। जॉगर्स पार्क काली पूजा कमिटी द्वारा इस वर्ष पूजा स्थापना का 30वां वर्ष बेहद भव्य आयोजनपूर्वक मनाया जा रहा है। इसके तहत भोजपुरी सिनेमा जगत के चर्चित पार्श्व गायक अशोक मिश्रा और विष्णु ओझा भक्ति गीतों की प्रस्तुति देनें शहर पहुँचें थे। इनके साथ युवा पार्श्व गायिका प्रियंका यादव मौजूद रहें। भक्ति संध्या की शुरुआत देर शाम क़रीब साढ़े आठ बजे हुई। भोजपुरी भजन सम्राट विष्णु ओझा ने दरशन ला छीछीयाई भूखे नौ नौ दिन रह जाईं माई शेरावाली गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद दहल सब बाढ़ के कटाव में, कईसे होई पूजा हमार गाँव में… गाने पर बिहार बाढ़ की भयावहता का मार्मिक चित्रण कर लोगों के आंखों से आँसू छलका दिए। इसके बाद अशोक मिश्रा ने अपने दमदार देवी गीतों से समां बाँधा। ‘जनती जे अइतू माई बेटवा के नगरी, त अपना पगड़ी से देहति हम डहरी बहार..’ के अलावे बिसहल किरिणीय और माँ आपकी कृपा से सब काम हो रहा है सरीखे देवी गीतों पर श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया। श्रोताओं के आग्रह पर ही उन्होंने अपनी हाल ही में रिलीज़ छठ गीत लचकत जाता बहंगियाँ और पूरब दिशा से चलल गीत गायें। गायिका प्रियंका यादव ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की और निमिया के डार मईया झुलेली झुलनवा की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के आयोजन में अप्पू तिवारी, मंटू तिवारी, पप्पू उपाध्याय, अंकित आनंद, रत्नेश सिंह, रवि मुंडा, जय सिंह यादव, विशू सिंह, छोटू, अरुण शुक्ला, अभिषेक ओझा, संजय तिवारी, विजय तिवारी, गौरव कुशवाहा इत्यादि की सक्रिय भूमिका रही। भक्ति संध्या में कई अतिथियों ने भी देवी गीतों का आनंद लिया। इसमें विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत कमलेश दूबे, चंद्रेश्वर पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद, अंजनी पांडेय समेत अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची पुलिस ने युवक-युवति को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा
    Next Article पुलिस अधिकारी के बेटे ने दहेज के लिए पत्नी को मारकर किया घायल

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.