गौरव कुमार झा की रिपोर्ट।
विभूतिपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में डॉ विष्णुदेव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सभी जनप्रतिनिधियों को ग्रामीण चिकित्सकों के द्वारा फूल माला एवं चादर से सम्मानित किया गया जिसमें सभी जनप्रतिनिधि में मुखिया रंजीत कुमार महतो, सुलेखा देवी मंटून ठाकुर पंचायत समिति सदस्य एवं सभी पंचायत के वार्ड सदस्य, उप मुखिया उपस्थित हुए।
स्वागत करते भावी विधान परिषद उम्मीदवार डॉक्टर देव नारायण सिंह शिव सेवा सदन दलसिंहसराय ,जिला कमिटी सदस्य डॉ राजकुमार राकेश, डॉक्टर महादेव प्रसाद यादव, समाज सेवी विनोद, डॉ लक्ष्मी, डॉ सरोज सुमन,डॉ बबलु कुमार,डॉ विजय,डॉ अंजनी ,डॉ मनोज ,डॉ राजेश ,समाजसेवी कमलेश कमल ने किया।