Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य गठन के 19 साल बाद राज्य को मिलेगा सर्वोच्च पंचायत भवन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    राज्य गठन के 19 साल बाद राज्य को मिलेगा सर्वोच्च पंचायत भवन

    Nijam KhanBy Nijam KhanSeptember 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *राज्य गठन के 19 साल बाद राज्य को मिलेगा सर्वोच्च पंचायत भवन*

    *बाधाओं और चुनौतियों का सामना कर वर्तमान सरकार ने पूर्ण किया कार्य*

    *विस्थापितों का पहले हुआ पुनर्वास, फिर हुआ विधानसभा भवन का निर्माण*

    *—रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखण्ड*
    ==========================
    मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य गठन के 19 साल बाद झारखंड को अपना नया विधानसभा मिलने जा रहा है। 12 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी झारखंड के नए विधानसभा का उद्घाटन करेंगे। राज्य में 14 वर्ष तक राजनीतिक अस्थिरता रहने के कारण झारखंड को अपना नया विधानसभा भवन नहीं मिल पाया था। नए विधानसभा भवन के निर्माण को लेकर बाधाएं और चुनौतियां थी। परंतु वर्तमान सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाते हुए सारी बाधाओं और चुनौतियों को स्वीकार कर राज्य की सबसे बड़ी पंचायत विधानसभा के निर्माण का रास्ता साफ किया और आज झारखंड का नया विधानसभा बनकर तैयार है। अलग राज्य निर्माण के बाद अभी तक झारखंड विधानसभा किराये के भवन में चल रही थी। राज्य में अपना विधानसभा बनना झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता के लिए गर्व की बात है। ये बातें मुख्यमंत्री ने आज नया विधानसभा परिसर के अवलोकन करते हुए कही।

    *हम झूठ की राजनीति नहीं करते, जो कहते हैं वो करते हैं*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार जो कहती है उसे पूरा करती है। निर्माणाधीन नए विधानसभा परिसर का शिलान्यास इसी सरकार ने किया था और उसका उद्घाटन भी यही सरकार ही कर रही है। निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत नए विधानसभा का कार्य पूरा हुआ है। सरकार ने विधानसभा के शिलान्यास के समय ही यह तय किया था कि जो लोग विस्थापित हो रहे हैं, उन्हें पहले बसाएंगे और सरकार ने वही किया। नए विधानसभा परिसर के निर्माण के लिए जो लोग विस्थापित हुए हैं उन्हें बगल में ही फ्लैट बनाकर सरकार ने पहले विस्थापितों को बसाने का कार्य किया है।

    *आरएनआर कॉलोनी में पौधरोपण करें*

    मुख्यमंत्री विधानसभा का निरीक्षण करने के बाद विस्थापितों की नवनिर्मित आरएनआर कॉलोनी गये। श्री रघुवर दास ने कॉलोनी निरीक्षण के दौरान कहा कि कॉलोनी में पौधारोपण कर इसे हरा भरा बनायें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजयुमो गोलमुरी ने ज़रूरतमंद दिव्यांग को भेंट की अत्याधुनिक व्हील चेयर
    Next Article आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम की ओर से शहरबेड़ा गांव में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.