मोदी सरकार-2 ने 1 बर्ष में एक भारत श्रेष्ठ भारत को मूर्त रूप दिया : राजेश शुक्ल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मोदी-2
के एक साल पूरा होने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने केन्द्र की मोदी सरकार-2 के एक बर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री श्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा को बधाई देते हुए कहा है कि 1 बर्ष जहा ऐतिहासिक उपलब्धियों का बर्ष रहा है वही अनेक चुनौतियों का भी बर्ष रहा है लेकिन सबमे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में शानदार सफलता मिली। कोरोना की लड़ाई भी भारत अपने आत्मबल, सुसंस्कृति से जितेंगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी का कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में 2 गज की दूरी का मंत्र सार्थक मंत्र है जिसका पालन करना होंगा।
श्री शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की तरफ एक नए विश्वास के साथ लोंग देख रहे है, लोंगों को अब पूर्ण विश्वास हो गया है कि देश को कोई राजनीतिक दल उचाई पर ले जा सकता है तो वह भाजपा है, जिसके सुशासन में एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नही लगे। विकास के मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी है। आज भारत के हर क्षेत्र में विकास समाहित है।21 वी शदी में युवा आबादी सबसे बड़ी शक्ति है और उनको विश्वास है उनके सपनों का भारत मोदी जी के नेतृत्व में बन रहा है जहाँ पूरी आत्मनिर्भरता होंगी।
श्री शुक्ल ने कहा है कि आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक एजेंडा तय करने वाला राष्ट्र बन गया है। आज देश के साथ पूरी दुनिया मे श्री मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है। भारत का सम्मान विदेशों में बढ़ा है। आज विदेशों में भारत के लोंग स्वाभिमान और सम्मान के साथ रहते है। आज भारत सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ा है, देश मे अमूलचूल परिवर्तन आए है। प्रधानमंत्री ने अपने वायदे के अनुरूप गरीबो, दलितों, शोषितों, वंचितों, किसान, महिला , युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी कदम उठाए , आज जनमानस को मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।